Hindi English Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

हरियाणा

More News

कालेज की बस और रेत के डम्पर की टक्कर 7 मरे

Updated on Wednesday, April 01, 2015 10:48 AM IST

चण्डीगढ़ - हरियाणा के साहा-शहजादपुर मार्ग पर रजपुरा गांव के नजदीक आज प्रात: एक कालेज की बस और रेत के डम्पर की टक्कर में दो विद्यार्थियों और 5 लेक्चरर सहित 7 लोगों की मृत्यु हो गई है। इस बस में सवार कुल 29 लेक्चरर और विद्यार्थियों में से गंभीर रूप से घायल 5 लोगों को पीजीआई चंडीगढ़ रैफर किया गया है जबकि 14 घायलों का इलाज सिविल अस्पताल अम्बाला छावनी और 3 का इलाज महेशनगर स्थित एक निजी अस्पताल में किया जा रहा है। चिकित्सकों ने उपचाराधीन 17 घायलों को खतरे से बाहर बताया है और 5 घायलों का अम्बाला छावनी में ही सिटी स्कैन भी करवाया गया है। 

 

दुर्घटना का समाचार मिलते ही स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज, पुलिस आयुक्त ओ.पी. सिंह, उपायुक्त मनदीप सिंह बराड़, पुलिस उपायुक्त सुरेन्द्र पाल सिंह, सुरेन्द्र सिंह भोरिया, एसडीएम कैप्टन शक्ति सिंह, सिविल सर्जन डा0 विनोद गुप्ता ने सिविल अस्पताल अम्बाला छावनी में पंहुचकर घायलों का हाल-चाल पता किया और मृतकों के परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने इस हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया और कहा कि इस घटना से सात परिवारों के साथ-साथ समाज को भी एक बड़ा नुकसान पंहुचा है। उन्होंने गंभीर रूप से घायलों को पीजीआई चंडीगढ़ भिजवाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की एम्बूलेंस इत्यादि का प्रबन्ध करवाया तथा निजी अस्पताल में दाखिल घायलों का भी कुशलक्षेम जाना। 

 

सिविल सर्जन डा0 विनोद गुप्ता ने बताया कि मरने वालों में चार की मृत्यु सिविल अस्पताल अम्बाला छावनी और 3 की मृत्यु सिविल अस्पताल नारायणगढ़ में हुई। अम्बाला छावनी में स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज, उपायुक्त मनदीप सिंह बराड़ और नारायणगढ़ में विधायक नायब सिंह सैनी व एसडीएम रूचि सिंह ने घायलों के लिए उचित व्यवस्था करवाने के साथ-साथ मृतकों का पोस्टमार्टम करवाकर उनके शव मृतकों के घर तक पंहुचाने की व्यवस्था की। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पंचकूला के विधायक ज्ञान चंद गुप्ता को पीजीआई में उपचाराधीन घायलों की चिकित्सा सम्बन्धी जरूरतों के लिए पीजीआई में भेजा। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि सरकारी और निजी अस्पताल में उपचाराधीन सभी घायलों का उपचार पूरी तरह नि:शुल्क किया जाएगा और सिटी स्कैन इत्यादि की भी नि:शुल्क व्यवस्था की गई है। 

 

इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल 5 मरीजों को पीजीआई चंडीगढ़ रैफर किया गया है। इसके अलावा 14 घायलों का सिविल अस्पताल अम्बाला छावनी में इलाज किया जा रहा है। इस बस में एसआरएम कालेज भूरेवाला और देवीदयाल कालेज मौली के विद्यार्थी और स्टाफ सहित कुल 29 लोग सवार थे। बस प्रात: लगभग 8 बजे साहा से शहजादपुर के रास्ते पर जैसे ही रजपुरा गांव के नजदीक पंहुची तो सामने से आ रहे रेत के डम्पर ने दूसरे डम्पर को ओवरटेक करते समय बस को सामने से टक्कर दी। टक्कर से बस का अगला हिस्सा बुरी तरह टूटने के साथ-साथ इस डम्पर में लदा हुआ रेत भी बस के ऊपर गिर पड़ा और आगे बैठी सवारियां रेत में दब गई। बस में पिछली सीटों पर बैठे दूसरे यात्रियों ने अपने साथियों को रेत से निकालने का प्रयास किया और इसी बीच वहां गांव वासी और पुलिस के लोगों ने भी घायलों को बस से निकाल कर अम्बाला छावनी और नारायणगढ़ अस्पतालों में भिजवाने की व्यवस्था की। डम्पर का चालक मौके से फरार बताया गया है।

Have something to say? Post your comment
पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

: पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

: भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

: हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

: सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

: हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

14 अगस्त को पंचकूला में होगा

: 14 अगस्त को पंचकूला में होगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य आयोजन

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

: गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

: हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

: सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में

: राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एनएसएस एवं इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

X