चंडीगढ़ - हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी को देश का सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न दिए जाने का स्वागत किया है। अटल जी के भाषणों से न केवल देश के लोग मुरिद थे, बल्कि संयुक्त राष्ट्र महासंघ में भी उनकी चर्चाएँ होती रही। आज यहां जारी एक वक्तव्य में मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का भी आभार व्यक्त किया है, जिन्होंने अटल जी का सही चयन किया।
उन्होंने कहा कि अटल बिहारी बाजपेयी तीन बार देश के प्रधानमंत्री बने और उन्होंने देश को एक नई पहचान दिलाई। प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने सभी पार्टियों को साथ में लेकर चलने की परम्परा की शुरूआत की थी। उन्होंने कहा कि अटल जी ने हमेंशा शांति व भाईचारे का पक्ष लिया। यही कारण रहा कि कि वे पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के भी प्रसंशनीय रहे। अटल जी सबका विकास चाहते थे और आज उन्हीं के पद चिह्नों पर चलते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सबका साथ सबका विकास फार्मूले को अपनाया है।