अम्बाला - शहर के जलबेड़ा रोड पर आज एक कार असंतुलित होकर नाले में गिर गयी। इसमें कार चालक को चोट आयी है। लोगों ने मदद करके उसे निकाला। नसीरपुर निवासी कर्णवीर कार से जलबेड़ा की ओर जा रहा था। तभी सामने से आ रही एक बस से साइड लेने के लिये कार का संतुलन बिगड़ गया व कार नाले में जा गिरी।
कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस भी मौके पर पहुंची और कार मालिक के बयान दर्ज किये। घायल को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी हैं।