Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

हिमाचल प्रदेश

More News

हिमाचल प्रदेश के तीन जिलों को टेली मेडिसिन प्रोजेक्ट

Updated on Monday, March 23, 2015 10:20 AM IST

शिमला - टेली मेडिसिन प्रोजेक्ट में हिमाचल के तीन और जिले शामिल होंगे, जिसकी तैयारियों में प्रदेश स्वास्थ्य महकमा जुट गया है। ग्रामीण स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार के लिए शिमला, चंबा और सिरमौर के दुर्गम क्षेत्रों को इस प्रोजेक्ट के दायरे में लिया जाएगा। अभी तक किन्नौर जिला में यह प्रोजेक्ट चल रहा था, मगर अब तीन और जिले प्रदेश सरकार इस प्रोजेक्ट में शामिल करने जा रही है।

इसके लिए जल्द ही स्वास्थ्य अधिकारियों की बैठक होगी। बताया जा रहा है कि स्वास्थ्य विभाग हिमाचल में पहले भी दो बार टेली मेडिसिन प्रोजेक्ट शुरू कर चुका है, मगर योजनावद्ध तरीके से शुरू न होने के कारण दोनों बार यह प्रोजेक्ट फेल हुआ। ऐसे में इस वर्ष पायलट योजना में तीन जिले शामिल किए हैं। हिमाचल में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों की स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ किया जाएगा।

इसके लिए हिमाचल सरकार तीन जिलों के दुर्गम क्षेत्रों में टेली मेडिसिन प्रोजेक्ट शुरू करने जा रही है। इसमें वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ किया जाएगा। उच्च पदस्थ सूत्र बताते हैं कि इसके लिए पीरामिल हैल्थ केयर कंपनी के साथ एमओयू होने जा रहा है। अभी तक प्रदेश के केलांग और काजा में टेली मेडिसिन प्रोजेक्ट चल रहा है, वहां अपोलो अस्पताल के साथ एमओयू किया गया है, मगर अब तीन और जिले इसमें शामिल करके स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाया जाएगा।

चंबा और सिरमौर के सभी क्षेत्र इसमें जुड़ेंगे, जबकि शिमला का केवल डोडरा क्वार इस प्रोजेक्ट में शामिल होगा। इसके लिए कैबिनेट से हिमाचल सरकार ने मंजूरी दे दी है। जल्द ही स्वास्थ्य सुविधाएं सुदृढ़ करने की मुहिम शुरू होगी।  इस प्रोजेक्ट से दुर्गम क्षेत्रों की स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने के लिए पीएचसी, सीएचसी और उपस्वास्थ्य केंद्रों में सेवाएं दे रहे डाक्टर विशेषज्ञ डाक्टरों से सीधा संपर्क करेंगे, जिसके लिए आधुनिक उपकरणों की खरीददारी प्रदेश स्वास्थ्य महकमा करेगा। 

Have something to say? Post your comment
मुख्यमंत्री सुक्खू के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश विकास और जनकल्याण की नई दिशा में अग्रसर : जी एल शर्मा

: मुख्यमंत्री सुक्खू के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश विकास और जनकल्याण की नई दिशा में अग्रसर : जी एल शर्मा

जुपिटर इंटरनेशनल लिमिटेड द्वारा “जुपिटर केयर” पहल के अंतर्गत कुठाड़ गांव में निशुल्क मेडिकल कैंप आयोजित

: जुपिटर इंटरनेशनल लिमिटेड द्वारा “जुपिटर केयर” पहल के अंतर्गत कुठाड़ गांव में निशुल्क मेडिकल कैंप आयोजित

एशिया लैबेक्स बद्दी 2026 ने उत्तर भारत में लेबोरेटरी और फार्मा इनोवेशन के लिए नए रास्ते खोले

: एशिया लैबेक्स बद्दी 2026 ने उत्तर भारत में लेबोरेटरी और फार्मा इनोवेशन के लिए नए रास्ते खोले

बी.बी.एन. डिग्री कॉलेज, चकमोह और प्राचीन धार्मिक स्थलों में आध्यात्मिक वानिकी महोत्सव आयोजित

: बी.बी.एन. डिग्री कॉलेज, चकमोह और प्राचीन धार्मिक स्थलों में आध्यात्मिक वानिकी महोत्सव आयोजित

राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले का किया विधिवत शुभारंभ

: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले का किया विधिवत शुभारंभ

आरट्रेक ने 11वां अंतराष्ट्रर्षीय योग दिवस पूरे उत्साह से मनाया

: आरट्रेक ने 11वां अंतराष्ट्रर्षीय योग दिवस पूरे उत्साह से मनाया

भारतीय भाषाओं के बीच अनुवाद की समस्या पर राष्ट्रीय सम्मेलन

: भारतीय भाषाओं के बीच अनुवाद की समस्या पर राष्ट्रीय सम्मेलन

133 इन्फेंट्री बटालियन इको डोगरा ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

: 133 इन्फेंट्री बटालियन इको डोगरा ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

युवा पीढ़ी को स्वस्थ्य और नशामुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना आवश्यक: मुख्यमंत्री

: युवा पीढ़ी को स्वस्थ्य और नशामुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना आवश्यक: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने कांगड़ा और चम्बा में अनुकरणीय कार्य के लिए वन समितियों को किया सम्मानित

: मुख्यमंत्री ने कांगड़ा और चम्बा में अनुकरणीय कार्य के लिए वन समितियों को किया सम्मानित

X