Hindi English Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

हरियाणा

More News

आखों के गलत आपरेशन के इलाज का सारा खर्च सरकार वहन करेगी - विज

Updated on Sunday, March 15, 2015 10:05 AM IST

चण्डीगढ़ - हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा है कि जिला पानीपत में नवजीवन मैडीकेयर एलएलपी में जो 19 लोगों की आखों के आपरेशन के पश्चात घातक संक्रमण हुआ है वह दुर्भाग्यपूर्ण है और इस घटना में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके विरूद्घ कडी से कडी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि पीजीआई, चण्डीगढ में जो 14 आंखों के मरीज भर्ती हैं, उनका सारा खर्च राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाएगा।

 

स्वास्थ्य मंत्री आज यहां पीजीआई, चण्डीगढ़ में 19 आंखों के मरीजों में से 14 आंखों के  मरीजों को देखने व उनका हालचाल जानने के उपरांत पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इन मरीजों का आप्रेशन गत 11 मार्च को जिला पानीपत में एक सोसायटी द्वारा करवाया गया था जिसके बाद 14 मार्च को इन मरीजों की आंखों में संक्रमण होने की शिकायत मिली, जो कि आंख के लिए घातक संक्रमण था। उन्होंने कहा कि इस घटना की जांच के लिए एक कमेटी का गठन किया गया है, जिसमें पानीपत के मैडिकल अधीक्षक डा. एस. के. गुप्ता, पानीपत के उप सिविल सर्जन डा. शशि गर्ग, पानीपत की आंख विशेषज्ञ डा. शालिनी मेहता और पानीपत की माईक्रो-बायोलोजिस्ट डा. प्रीति भाटिया शामिल है।

 

डाक्टरों की यह टीम कार्यवाही कर रही है। इसके अलावा न्यायायिक जांच करवाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा एसडीएम, समालखा की अध्यक्षता में एक कमेटी गठित की गई है। उन्होंने कहा कि पीजीआई, चण्डीगढ़ में 14 मरीजों में से 6 मरीजों का आपरेशन कर दिया गया है। उन्न्होंने बताया कि इस प्रकार से लोगों की आंखों के आप्रेशन के लिए सुप्रीम कोर्ट की के दिशानिर्देश है जिसके तहत इस पूरे मामले में कार्यवाही की जाएगी।

 

एक अन्य प्रश्न के उत्तर में स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि इस मामले में सिविल सर्जन से स्वीकृति ली गई है या नहीं इसकी भी कानूनी धाराओं के तहत जांच कर कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस जांच को शीघ्र से शीघ्र करके पहले प्राथमिक रिपोर्ट दी जाएगी और उसके बाद अंतिम रिपोर्ट आएगी। मंत्री ने बताया कि गत 11 मार्च को 19 लोगों का मोतियाबिंद का आंखों का आपरेशन किया गया था, जिनमें से 14 मरीज आज यहां चण्डीगढ़ में भर्ती है और पांच मरीजों का उपचार पानीपत में चल रहा है।

 

हरियाणा स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव रामनिवास, हरियाणा स्वास्थ्य सेवाएं विभाग के महानिदेशक डाक्टर डी.पी.लोचन, डाक्टर राजीव वडेरा, डाक्टर वी.के बंसल, डाक्टर जगदीप सिंह ने भी पीजीआई, चंडीगढ़ में जाकर मरीजों का हालचाल जाना।

Have something to say? Post your comment
पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

: पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

: भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

: हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

: सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

: हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

14 अगस्त को पंचकूला में होगा

: 14 अगस्त को पंचकूला में होगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य आयोजन

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

: गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

: हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

: सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में

: राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एनएसएस एवं इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

X