Hindi English Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

हरियाणा

More News

दीपेन्द्र हुड्डा ने किया रोहतक में जी.डी. गोयनका इंटरनेशनल स्कूल का शिलान्यास

Updated on Wednesday, February 13, 2013 15:41 PM IST

रोहतक, 13 फरवरी । रोहतक शहर पूरे देश में शिक्षा का हब बन चुका है। रोहतक को शिक्षा के क्षेत्र में जिन ऊंचाइयों को छूना था वो आज उस दिशा में तेजी से अग्रसर है। यह विचार आज रोहतक के सांसद दीपेन्द्र सिंह हुड्डा ने गांव भालौठ व रूडक़ी के बीच जी.डी. गोयनका इंटरनेशनल स्कूल का शिलान्यास करते हुए कहे। सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि रोहतक के बच्चों को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की शिक्षा मुहैया करवाने में जी.डी. गोयनका इंटरनेशनल स्कूल मील का पत्थर साबित होगा।

           उन्होंने कहा कि पूर्व में उत्तर भारत में कोई भी ऐसा स्कूल मौजूद नहीं था जो अपने बच्चों को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की शिक्षा मुहैया करवा सके। ऐसे में कर्मवीर मायना द्वारा रोहतक क्षेत्र में जी.डी. गोयनका इंटरनेशनल स्कूल स्थापित करने का विचार प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने में मील का पत्थर साबित होगा। सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि जी.डी. गोयनका इंटरनेशनल स्कूल की शाखाएं पूरे देश ही नहीं अपितु विदेशों तक फैली हैं। स्कूल अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर शिक्षण की नई-नई तकनीकों से विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य के लिए कार्य करेगा। इसके अलावा स्कूल में खेलों की सभी सुविधाएं मौजूद रहेंगी, जिससे स्कूल के विद्यार्थी अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा सकेंगे। इस अवसर पर कृष्णवीर मायना ट्रस्ट केचेयरमैन कर्मवीर मायना ने कहा कि क्षेत्र के बच्चों को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के स्कूल की कमी उन्हें काफी खलती थी।

           उन्होंने कहा कि इस कमी को पूरा करने के लिए उन्होंने दिन-रात एक किया तथा जी.डी. गोयनका इंटरनेशनल स्कूल की प्रबंधकारिणी से मिलकर उन्हें रोहतक क्षेत्र में एक भव्य स्कूल स्थापित करने के लिए अनुरोध किया। जिस पर भालौठ-रूडक़ी रोड़ पर भवन के लिए स्थान चिह्नित किया गया तथा आज सांसद दीपेन्द्र हुड्डा इसका शिलान्यास कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि यह स्कूल 1 लाख 20 हजार वर्ग फिट कवर्ड एरिया में बनाया जायेगा। जिसमें हर तरह की सुविधाएं मौजूद रहेंगी। स्कूल में सभी तरह की लैब, लॉन टेनिस, स्केटिंग, हार्स राइडिंग, फुटबॉल, क्रिकेट, स्वीमिंग पूल आदि सहित आधुनिक तकनीक से विद्यार्थियों को शिक्षा प्रदान की जायेगी। कर्मवीर मायना ने कहा कि स्कूल के लिए ट्रांसपोर्ट भी एयर कंडीशंड होगा। स्कूल का अध्यापकमंडल पूरे देश के प्रख्यात शिक्षाविदें को मिलाकर बनाया जायेगा। जिसमें कई अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के शिक्षक भी शामिल होंगे।

Have something to say? Post your comment
पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

: पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

: भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

: हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

: सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

: हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

14 अगस्त को पंचकूला में होगा

: 14 अगस्त को पंचकूला में होगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य आयोजन

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

: गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

: हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

: सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में

: राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एनएसएस एवं इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

X