Hindi English Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

हरियाणा

More News

हरियाणा में बनेगा विश्व का सबसे बड़ा वर्ल्ड हर्बल फोरैस्ट बनाया जाएगा - विज

Updated on Friday, March 13, 2015 11:56 AM IST

चंडीगढ़ - हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि स्वामी रामदेव को प्रदेश में योग एवं आयुर्वेद को बढ़ावा देने के लिए ब्रांड अम्बेसडर बनाया गया है। इससे प्रदेश के लोगों को स्वस्थ रखने में सहायता मिलेगी।

विधानसभा में एक सवाल के जवाब में बोलते हुए विज ने कहा कि सरकार जल्द ही इस संबंध में रोड़ मैप तैयार करेगी, जिसके तहत प्रदेश में योग एवं आयुर्वेद को बढ़ाने में स्वामी रामदेव की सहायता ली जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में व्यायाम एवं योगशालाएं बनाई जाएगी, जिनमें लोगों को योग सिखाने के लिए प्रशिक्षिकों की सहायता ली जाएगी। ऐसे प्रशिक्षिकों को स्वामी रामदेव द्वारा प्रशिक्षण प्रदान करवाया जाएगा।

विज ने कहा कि प्रदेश के विद्यालयों में बच्चों को योग सिखने के लिए पीटीआई अध्यापकों को भी पतंजलि योग पीठ में प्रशिक्षित करवाया जाएगा। इसके अलावा, हरियाणा प्रदेश में काम करने वाले सभी आयुर्वेदिक चिकित्सकों को भी स्वामी रामदेव एवं आचार्य बालकृष्ण से रिफ्रैशर कोर्स करवाया जाएगा ताकि उनको अपडेट किया जा सके।


स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा आयुर्वेदिक पौधों को बढ़ावा देने के लिए एक नया प्रोजैक्ट शुरू किया जाएगा, जिसके तहत विश्व का सबसे बड़ा ‘वल्र्ड हर्बल फोरैस्ट’ बनाया जाएगा। इसमें दुनिया में पाये जाने वाले करीब 25 हजार हर्बल पौधों को लगाया जाएगा, जिससे न केवल हमारे प्रदेश के लोगों को लाभ मिलेगा बल्कि प्रदेश में मैडिकल पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। इन सभी प्रोजैक्टस में स्वामी रामदेव तथा उनके सहयोगी आचार्य बालकृष्ण की सहायता ली जाएगी। इसके लिए यदि किसी औपचारिकता की आवश्यकता होगी तो उसे भी पूरा किया जाएगा। 

विज ने कहा कि कांग्रेस के लोग भी इस विषय पर बंटे हुए है, इनमें से कुछ कांग्रेसी इस विचार से सहमत भी है। परन्तु कुछ कांग्रेसी इस मामले पर गलत ब्यानबाजी कर रही है और प्रदेश के लोगों में भ्रम की स्थिति पैदा करने की कौशिक कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि रोहतक पीजीआई के विषय में लोगों की राय अच्छी नही है। इसको ठीक करने की कौशिश की जाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को श्वेत पत्र पर यदि कोई आपत्ति है तो वह सदन में चर्चा करवा सकता है।

Have something to say? Post your comment
पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

: पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

: भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

: हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

: सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

: हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

14 अगस्त को पंचकूला में होगा

: 14 अगस्त को पंचकूला में होगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य आयोजन

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

: गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

: हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

: सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में

: राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एनएसएस एवं इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

X