नई दिल्ली - हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला को प्रतिष्ठित एबीपी न्यूज चैनल द्वारा बेस्ट सिटी अवार्ड से नवाजा गया है। शिमला को यह खिताब पब्लिक सर्विसेज केटागरी में हासिल हुआ है। उल्लेखनीय है कि इस सम्मान के लिए देश भर के बड़े शहर कतार में थे। बुधवार रात इस अवार्ड की घोषणा करते हुए हिमाचल की राजधानी में जनता को उपलब्ध करवाई जा रही सेवाओं को सर्वोत्तम माना गया हैं।
प्रतिष्ठित सम्मान हासिल होने से राजधानी का रुतबा देश-विदेश में और बढ़ेगा, ऐसा जानकारों का मानना है। उम्मीद जताई जा रही है कि बेस्ट सिटी अवार्ड-2014 मिलने के बाद न केवल शिमला शहर, बल्कि प्रदेश भर को पर्यटन क्षेत्र में भी भरपूर लाभ मिलेगा।