पालमपुर - पालमपुर के राज्य स्तरीय होली मेले के महादंगल में भारत केसरी का खिताब चंबा के दुनेर कोटला के पहलवान अब्दुल गनी खान ने जीता है। दि गे्रट खली की मौजूदगी में फाइनल मुकाबले में अब्दुल गनी खान ने पंजाब के करण को हराया, जबकि हिमाचल केसरी प्रतियोगिता (छोटी माली) के विजेता पठानकोट के काका रहे। पहलवान काका ने कांगड़ा के अंकुश को फाइनल मुकाबले में हराया। अब्दुल गनी को 51000 रुपए इनाम व गे्रट खली द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
उपविजेता करण को 21000 रुपए का इनाम दिया गया। हिमाचल केसरी के विजेता काका को 21000 तथा उपविजेता अंकुश को 11000 बतौर इनाम दिया गया। डब्ल्यूडब्ल्यूई के खली द्वारा उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। इस मौके पर पालमपुर के एसडीएम भूपेंद्र अत्री, नगर परिषद के अध्यक्ष बलवंत सिंह, आशीष बुटेल व अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।