चंडीगढ़, 12 फरवरी (अभीतक न्यूज़) - बिजली चोरी की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम की परिचालन, एम एण्ड पी तथा सतर्कता शाखाओं ने चालू वित्त वर्ष के दौरान जनवरी तक 147317 उपभोक्ता परिसरों की जांच की और बिजली चोरी के 25630 मामले पकड़े हैं।
दोषी उपभोक्ताओं पर 61 88 लाख रुपये जुर्माना किया गया, जिसमें से 33 करोड़ 10 लाख रुपये वसूल किए जा चुकें हैं। बिजली चोरी के 298 मामलों की शिकायत पुलिस में दर्ज कारवाई गई है। उन्होंने कहा कि ज्यादातर मामलों में दोषी उपभोक्ता सीधी कुण्डी लगाकर, मीटर बाई-पास करके, मीटरों से छेड़छाड़ या मीटरों पर जाली सीलें लगवा कर बिजली की चोरी करते हुए मिले। जांच में 26933 उपभोक्ताओं के मीटर खराब मिले, जिनमें से 25707 को बदल दिया गया।
बिजली की चोरी की रोकथाम के लिए गांवों में कैम्प लगाकर घरेलू वर्ग के आवेदकों को मौके पर नए कनैक्शन देने की एक कारगर योजना बनाई है। इसे चरणबद्ध ढंग से लागू किया जाएगा।