चंडीगढ़ - भारत के निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूचियों तक सभी लोगों की सहज पहुंच सुनिश्चित करने के लिए व मतदाता सूचियों को त्रुटि रहित और प्रमाणित बनाने के लिए आयोग ने मतदाता सूचियों में मतदाताओं के विवरण को अब उनके आधार नंबर से जोडऩे का निर्णय लिया है। हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी, श्रीकांत वल्गद् ने बताया यह जानकारी देते हुए बताया कि इस संबंध में भारत के निर्वाचन आयोग द्वारा तीन मार्च, 2015 से राष्ट्रीय स्तर पर राष्ट्रीय मतदाता सूची शुद्घिकरण और प्रमाणिकरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि मतदाता सूची के विवरण को आधार नंबर से जोडऩे के लिए आयोग की वेबसाइट में जा निर्वाचन अधिकारी को ई-मेल द्वारा, राज्य के टोल फ्री नंबर 1950 पर काल करके, फोटो पहचान पत्र तथा कर फीड कर सकते है। इसके अलावा, एसएमएस भेजकर, संबंधित जिला आधार कार्ड की प्रति प्रस्तुत करके एमोबाइल ऐप द्वारा भी अपने आधार कार्ड से संबंधित विवरण भेज सकते है। उन्होंने बताया कि 12 अपै्रल, 2015 को पूरे देश में राष्ट्रव्यापी विशेष कैंप का आयोजन किया जाएगा।
इसके अतिरिक्त आप अपने आधार कार्ड की प्रति के साथ अपने निर्वाचन क्षेत्र के बूथ स्तर अधिकारी, निर्वाचक पंजीयन अधिकारी, जिला निर्वाचन अधिकारी से भी संपर्क कर सकते हैं। इन विशेष कैंपों के दौरान मतदाता सूची में गलत दर्ज विवरण को ठीक करवाया जा सकता है। श्री वाल्गद् ने बताया कि जिन मतदाताओं के एक से अधिक स्थानों पर वोट बने हुए हैं, उनके लिए भारत निर्वाचन आयोग ने एक विशेष स्वैच्छिक घोषणा अभियान भी चलाने का निर्णय लिया है ।