Hindi English Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

हरियाणा

More News

प्रदेश के सभी सरकारी अस्पताल होंगे आनलाईन – अनिल विज

Updated on Monday, March 02, 2015 10:44 AM IST

चंडीगढ़ - हरियाणा सरकार प्रदेश के सभी अस्पतालों को जल्द ही ऑनलाईन करने जा रही है। इसके लिए विभाग साफ्टवेयर तैयार कर रहा है। इस प्रणाली के लागू हो जाने से सरकारी अस्पताल में आने वाले मरीज का ऑनलाईन डाटा तैयार हो जाएगा, जिसके बाद प्रदेश के किसी भी अस्पताल से मरीज के ईलाज संबंधी जानकारी प्राप्त की जा सकेगी।

हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने आज महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक में आयोजित हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन के कार्यक्रम में यह जानकारी दी। कार्यक्रम में उपस्थित चिकित्सकों को सम्बोधित करते हुए विज ने कहा कि प्रदेश सरकार लोगों को किफायती दरों पर बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाना चाहती हैं। अस्पतालों में आने वाले मरीजों किसी भी स्थान से देखा जा सकने वाला डाटा तैयार करने के लिए जल्द ही प्रदेश के सभी अस्पतालों को आनलाईन जोड़ा जाएगा। इससे मरीज के प्रदेश के किसी भी अस्पताल में ईलाज के लिए केवल एक बार आने से उसका डाटा तैयार हो जाएगा, जिसमें मरीज की बीमारी, उसको दी गई दवाईयां और उस बीमारी से सम्बंधित टैस्ट रिपोर्टस की जानकारी होगी। उन्होंने बताया कि किसी दूसरे अस्पताल से भी इस जानकारी को प्राप्त कर उस मरीज का बेहतर ईलाज किया जा सकेगा।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार की जिला के सभी अस्पतालों में संचालित लैब में भी सभी तरह के टैस्ट की सुविधा उपलब्ध करवाने की योजना है ताकि लोगों को किसी भी प्रकार के टैस्ट के लिए बाजार में न जाना पड़े। उन्होंने कहा कि सरकार की योजना है कि प्रत्येक जिला में कम से कम एक डायलेसिज टैस्ट की मशीन जरूर लगाई जाए। साथ ही विभाग को निर्देश जारी किए गए हैं कि थैलीसिमिया के मरीजों की पहचान की जाए और उनकी जरूरत के मुताबिक सभी ब्लड बैंकों में उनके लिए हर वक्त खून उपलब्ध रहे।

विज ने बताया कि विभाग में जल्द ही फाइल मानिटरिंग एवं टै्रकिंग सिस्टम लागू होने जा रहा है, जिसका मास्टर पासवर्ड स्वयं उनके पास होगा और इस प्रणाली को सिविल सर्जन स्तर तक प्रयोग किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि विभाग के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी फाइल को एक हफ्ते से ज्यादा न रोका जाए।

उनकी कोशिश है कि ऐसी प्रणाली बनाई जाए, जिससे अगर किसी स्थान पर फाईल एक हफ्ते से ज्यादा रूकती है तो उनके कार्यालय में बजर बज जाए। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि पिछले कई वर्षों से लम्बित पड़ी एसीपी, एसीआर और अन्य शिकायतों की फाईलों को एक महीने के समय में निपटाने के आदेश भी दिए गए हैं।

Have something to say? Post your comment
पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

: पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

: भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

: हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

: सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

: हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

14 अगस्त को पंचकूला में होगा

: 14 अगस्त को पंचकूला में होगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य आयोजन

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

: गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

: हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

: सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में

: राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एनएसएस एवं इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

X