पानीपत/सोनीपत - वीरवार को अदालत परिसर में सीजेएम कोर्ट के बाहर एक व्यक्ति ने अपने उपर केरोसिन उड़ेल कर आत्महत्या करने का प्रयास किया। जिसे पास खडे लोगों ने समय रहते बचा लिया। जानकारी अनुसार जैसे ही व्यक्ति ने खुदकशी करने की कोशिश की, पास खड़े लोगों ने उसे बचा लिया। हादसे की सूचना पाकर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आत्महत्या करने वाले युवक आनंद को काबू कर लिया। जानकारी के अनुसार वेदप्रकाश निवासी पुरानी हाउसिंग बोर्ड कालोनी की एक दुकान आनंद जैन ने किराये पर ले रखी है।
लंबे समय से इस दुकान पर आन्नद कब्जा जमाए बैठा है और बार-बार नोटिस पर भी दुकान को खाली नहीं कर रहा है। इस मामले में वेदप्रकाश ने सीजेएम कोर्ट में आनन्द के खिलाफ केस दायर कर रखा है। इसी मामले में वीरवार को सुनवाई होनी थी। बताते हैं कि दोपहर के समय जैसे ही आन्नद जैन कोर्ट में पहुंचा और यहां उसने एकाएक सीजेएम कोर्ट के बाहर खुद पर पहले केरोसिन उड़ेला और फिर आग लगा ली। आनंद को आग की चपेट में देखकर लोगों में हंगामा मच गया और आसपास खड़े लोगों ने जैसे-तैसे आग को बुझा दिया और आनंद को समीप के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया हैं।