केलंग - सम्पूर्ण लाहौल घाटी में सुबह से भारी हिमपात हो रहा है। यह हिमपात इस मौसम के दौरान अबतक हुए हिमपात से सबसे अधिक हिमपात हुआ है और 1998 के हिमपात का रिकार्ड तोड़ा है। जिला मुख्यालय केलंग में अब तक 60 सैंटी मीटर ताजा हिमपात हुआ है और अभी भी जारी है।
उपायुक्त लाहौल स्पीति हंस राज चौहान ने भारी हिमपात तथा हिमखण्डों के खिस्कने की आशंका को ध्यान में रखते हुए लाहौल मण्डल के सभी शैक्षणिक संस्थानों को 25 व 26 फरवरी, 2015 को बन्द रखने के निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि लगातार हो रहे भारी बर्फबारी तथा हिमखण्डों के खिसकने वाले क्षेत्रों में हिमस्खलन की आशंका बनी हुई है। उपायुक्त ने लाहौल घाटी के लोगों को सलाह दी है कि भारी हिमपात के दौरान घरों से बाहर न निकले तथा सावधानी वरतें।