ठियोग - ठियोग में पोलियो रविवार के तहत दूसरा चरण सफलता पूर्वक सम्पन हो गया। कुल 6228 बच्चों को दो बूंद जिंदगी की पिलाई गई । ठियोग ब्लाक में कुल 70 पोलियो बूथ स्थापित किए गए थे। इस के लिए 294 स्वास्थ्य कर्मचारियों ने अपनी सेवाएँ दी।
यह जानकारी देते हुए बी एम ओ ठियोग डा रमेश शर्मा ने बताया कि पोलियो पिलाने का अभियान सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ। अगले 2 दिन तक घर घर जाकर पोलियो की बूंदे पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। जिसके लिए आंगनवाडी कार्यकर्ताओं की मदद ली जाएगी।
इसके अलावा ठियोग में बस स्टेंड पर चलता फिरता मोबाइल बूथ स्थापित किया गया था। इसमें भी कुल 41 बच्चों को पोलियो की बूंदे पिलाई गई। मौसम साफ रहने के कारण लोगों ने भारी संख्या में अपने बच्चों को पोलियो बूथ पर लाया था। उल्लेखनीय है कि 18 जनवरी को पहला चरण भी काफी सफल रहा था।