जींद - बिना खाताधारक को बैंक में पेश किए उसके अंगूठे लगे फार्म के आधार पर 70,000 रुपए की राशि निकलवाने का मामला प्रकाश में आया है। पीडि़त के बेटे ने आरोप लगाया है कि उसकी मां बैंक में गई ही नहीं। जबकि उसके खाते से 70,000 रुपए निकलवा लिए गए। मामले की शिकायत जुलाना थाना पुलिस से की गई है। जुलाना थाना पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। गांव गोसाईखेड़ा निवासी सुनील ने जुलाना थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी मां गांव शामलों कलां स्थित पी.एन.बी. बैंक की उपभोक्ता है।
गत वर्ष 10 सितम्बर को उसकी मां के खाते से किसी व्यक्ति ने 70,000 रुपए की राशि निकलवा ली। खाते से राशि निकलने का उन्हें उस समय पता चला जब उन्होंने ए.टी.एम. के माध्यम से खाते में राशि को जांचा। खाते से 70,000 रुपए की राशि गायब थी। जब उन्होंने बैंक में जाकर बैंक अधिकारियों से बातचीत की तो कर्मियों ने बताया कि फार्म के माध्यम से नकदी को निकलवाया गया है।
सुनील ने बताया कि उसकी मां बैंक में गई ही नहीं तो खाते से राशि कैसे निकलवाई गई। मामले की शिकायत उन्होंने जुलाना थाना पुलिस से की। जुलाना थाना पुलिस ने सुनील की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। जांच अधिकारी कुलदीप ने बताया कि एक महिला के बैंक खाते से 70,000 रुपए की राशि निकलवाने का मामला आया है। फिलहाल पुलिस ने पीडि़ता के बेटे की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।