शिमला 11 फरवरी - वन मंत्री श्री ठाकुर सिंह भरमौरी ने राज्य वन विभाग के अंतर्गत आने वाले अश्वमार्गों तथा निरीक्षण कुटीरों की मुरम्मत एवं पुनरूद्घार के लिए एक करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की है। उन्होंने आज नई दिल्ली में कहा कि इन कार्यों से वन विभाग के अतिरिक्त चारे, ईंधन तथा अन्य सुविधाओं के लिए वन क्षेत्र में जाने वाले ग्रामीण लोगों को भी सुविधा होगी। उन्होंने वन विभाग के कर्मचारियों की आवास सुविधा विकसित करने के लिए स्वीकृत किए गए एक करोड़ रुपये की राशि को समयबद्घ रूप से खर्च करने के निर्देश देते हुए कहा कि इस राशि से आवासों की मुरम्मत एवं साज-सज्जा सुनिश्चित की जाए।
वन मंत्री ने आगामी गर्मी के मौसम में जंगलों में आग की घटनाओं को रोकने के पर्याप्त उपाय करने के निर्देश देते हुए चीड़ की पत्तियों को जंगलों से गर्मी सीजन से पहले हटाने के निर्देश दिए।
श्री भरमौरी ने आग के प्रति सभी संवेदनशील वन मण्डलों को एक-एक लाख रुपये की धनराशि जारी की ताकि प्रारम्भिक कार्य शुरू किए जा सकें।