रोहतक, 11 फरवरी (अभीतक न्यूज़)- यूएई के शारजाह शहर में वाणिजय एवं प्रबंधन विषय पर अन्तर्राष्ट्रीय कान्फ्रैंन्स का 5 से 8 फरवरी 2013 को आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न देशों के लगभग 80 प्रोफेसरों ने भाग लिया और अपने अपने शोध पत्र प्रस्तुत किए। जिनमें से 12 शोध पत्रों को प्रकाशित किया गया। रोहतक में कार्यरत प्रोफेसर डॉ. जयपाल शर्मा के शोध पत्र को अन्तर्राष्टीय स्तर पर प्रकाशित करने के लिए चयन किया गया।
डॉ. जयपाल शर्मा ने बताया कि इस शोध पत्र में हरियाणा टूरिज्म कारपोरेशन के सम्मपूर्ण 46 कम्पलैक्स के पिछले दस वर्ष के कार्यकाल का वित्तिय विश्लेषण किया गया। इस विश्लेषण में हरियाणा टूरिज्म कारपोरेशन की कार्य प्रणाली में कैसे सुधार किया जाए। इस विषय में रिपोर्ट प्रस्तुत की गई और इसकी मोटल सैगमैंट की लाभार्जन क्षमता को बढ़ाने के लिए विभिन्न उपाय सुझाए गए। हरियाणा टूरिज्म कारपोरेशन में इन सुझावों पर अमल किया जाए तो ये विभाग भविष्य में हरियाणा सरकार के कोषों में भारी वृद्धि कर सकता है।