अम्बाला - वार हीरोज मेमोरियल स्टेडियम अम्बाला छावनी में आयोजित राज्य स्तरीय हरियाणा केसरी एवं कुमार प्रतियोगिता में एक दिलचस्प और संघर्षपूर्ण मुकाबले में रोहतक के मनदीप ने भिवानी के अनिल को हराकर हरियाणा केसरी का खिताब हासिल किया। इस प्रतियोगिता में सोनीपत के योगेश्वर तीसरे स्थान पर रहे। इसी प्रकार ‘हरियाणा कुमार’ प्रतियोगिता में जींद के अमित ने बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए सोनीपत के अंकुर राठी को पराजित किया और हरियाणा कुमार के खिताब पर कब्जा करने में सफलता हासिल की।
इस अवसर पर उन्होंने कॉमनवेल्थ में कुश्ती प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतने वाले अम्बाला छावनी के पूर्व खिलाड़ी राधे श्याम और अम्बाला छावनी के ही कुश्ती के अंतर्राष्ट्रीय तकनीकी अधिकारी एवं कोच मोहिन्द्र सिंह को भी पुरस्कृत किया।