गुडग़ांव - हाई प्रोफाइल परिवारों से संबंध रखने वाले दो टीचर्स ने अलग -अलग मामलों में जान दे दी। एक ने सातवीं व दूसरे ने 13वीं मंजिल से छलांग लगा दी। दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया गया है। युवक ने अभिभावकों की अपेक्षाओं पर खरा नहीं उतरने के कारण मौत को गले लगाया है तो वहीं महिला टीचर ने अवसाद के कारण सुसाइड किया है।
पहला वाकया बुधवार सुबह सुशांत लोक स्थित पार्श्वनाथ एग्जोटिका टावर्स का है। यहां 13वीं मंजिल पर रहने वाले युवक सौरभ ने छलांग लगाकर जान दे दी। इसके अढ़ाई घंटे बाद सेक्टर- 56 स्थित सुकृति अपार्टमेंट्स में सातवीं मंजिल पर रहने वाली 53 वर्षीय साधना सांगवान ने घर की बालकनी से छलांग लगा दी। मृतका के पति ने बताया कि घर पर अकेली रहने के कारण वह डिप्रेशन में आ गई।