चंडीगढ़, 10 फरवरी- हरियाणा पुलिस ने सोनीपत जिले में पुलिस अधीक्षक श्री अरूण सिंह के अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों की धरपकड के लिये विशेष अभियान के तहत भारी मात्रा में ट्रक में भरी शराब को ट्रक चालक सहित गिरफ्तार कर लिया।
एक ट्रक नम्बर एच0आर0 55-0325 में भारी मात्रा में अवैध रूप से शराब भरकर चण्डीगढ से हरियाणा राज्य में इसकी सप्लाई कर रहा था। ट्रक की तलाशी लेने पर ट्रक से 460 पेटी शराब की मिली इसमें 255 पेटी पव्वे मार्का बेस्टो, पार्टी स्पेशल 45 पेटी, पार्टी स्पैशल पव्वे 6 पेटी, रम अल्टो व रसिला देशी 3-3 पेटी, किंगडम-100 पेटी पव्वे व रायल च्वाईस 48 पेटी मार्का अरूणाचल प्रदेश मिली। इस शराब का इसके पास कोई लाईसैन्स अथवा परमिट नहीं था।