पिंजौर/कालका - बुधवार को कालका की भाजपा विधायक लतिका शर्मा ने केन्द्रीय रेल मन्त्री सुरेश प्रभु को ज्ञापन देकर कालका से सीधे अमृतसर और कटरा के लिए ट्रेनें चलाने की मांग की। विधायक लतिका ने बताया कि उन्होंने केन्द्रीय मन्त्री से मिलकर पिछड़े हलका कालका की समस्याओं का जिक्र करते हुए इस हलके पर विशेष ध्यान देने की मांग करते हुए छोटी और बड़ी ट्रेन के संगम को विकसित करने, पिंजौर से नालागढ़ रेलवे ट्रेक शीघ्र बिछाने, वर्ल्ड हैरिटेज क्षेत्र को विश्व के नक्शे पर लाने के प्रयास को सफल बनाने की अपील की गयी।