चंडीगढ़, 9 फरवरी-(अभीतक न्यूज़) हरियाणा की शिक्षा मंत्री श्रीमती गीता भुक्कल ने आज कहा कि प्रदेश के विद्यालयों में नैतिक शिक्षा, शिकायत बाक्स स्थापित करने तथा कंप्यूटर अध्यापकों की भर्ती भी की जा रही और इन्हें फिक्सड सैलरी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार का ध्येय ड्राप आउट कंट्रोल करना है चाहे निजी स्कूल हों या सरकारी स्कूल।
सरकारी स्कूलों के बुनियादी ढांचे में सुधार जारी रखने के लिए सरकार के पास बजट की कोई कमी नहीं है, फिर भी अगर कोई संस्था या व्यक्ति स्वेच्छा से स्कूल को दान करना चाहता है, तो उसका स्वागत है। ऐसे सहयोग से विद्यार्थियों का ही भला होता है।
विद्यालय पोषण नीति से स्कूलों में और अधिक सुधार होगा। हालांकि सरकार अपने स्तर पर स्कूलों में सुविधाएं जुटाने के लिए कृतसंकल्प है। स्कूलों में सुविधाएं देने के साथ साथ शिक्षकों की भर्ती भी की जा रही है, ताकि विद्यार्थियों को विषय अनुसार शिक्षक दिए जा सकें।