चंडीगढ़, 9 फरवरी-(अभीतक न्यूज़) हरियाणा सरकार उन लोगों को जो अपना घर बनाने के लिए आर्थिक रूप से सक्षम नहीं हैं, ऐसे लोगों को छत मुहैया करवाने के लिए उदार किश्तों पर ऋण या आर्थिक स्कीमों का लाभ देने पर विचार कर रही है। मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र सिंह हुडडा ने आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लोगों को अलग से 10 प्रतिशत आरक्षण देकर उनके उत्थान का ऐतिहासिक निर्णय लिया है।
ये उद्गार हरियाणा की सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्रीमती गीता भुक्कल ने आज करनाल में रावर रोड पर गुरु रविदास मंदिर का शिलान्यास करने उपरांत उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।