चंडीगढ़, 9 फरवरी-(अभीतक न्यूज़) महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक का अंग्रेजी विभाग 11 फरवरी को विस्तार व्याख्यान कार्यक्रम आयोजित करने जा रहा है।
विभागाध्यक्ष प्रो. एसपीएस दहिया ने बताया कि कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति तथा प्रतिष्ठित अंग्रेजी साहित्य के विद्वान डॉ. भीम सिंह दहिया अमेरिकी साहित्य विषय पर व्याख्यान देंगे। यह कार्यक्रम दोपहर 12 बजे से आयोजित किया जाएगा।