चंडीगढ़, 9 फरवरी-(अभीतक न्यूज़) हरियाणा राज्य चौकसी ब्यूरो ने वन विभाग जुलाना-जीन्द में कार्यरत वन दरोगा कुलबीर सिंह तथा अनुबंध आधार पर कार्यरत श्रमिक जोरा सिंह को न्यू विजय नगर, रोहतक के धमेन्द्र सिंह से 2,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया ।
अभियुक्तों के विरूद्घ भ्रष्टाचार उन्मूलन अधिनियम, 1988 की धारा 7/13/49 के तहत ब्यूरो के हिसार स्थित पुलिस थाने में मामला दर्ज किया है। मामले में आगे जांच जारी है।