चंडीगढ़, 8 फरवरी – (अभीतक न्यूज़) हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने कहा है कि गुड़गांव की तरह अन्य शहरों का भी विकास किया जाएगा। इसके लिए विभिन्न शहरों में बुनियादी सुविधाओं का विकास किया जा रहा है। जिस तरह गुड़गांव में दिल्ली मैट्रो पहुंची है, उसी तरह जल्द ही फरीदाबाद भी पहुंचेगी। बहादुरगढ़ में भी दिल्ली मैट्रो के विस्तार के लिए आधारशिला रखी जा चुकी है। रेवाड़ी-रोहतक रेल लाईन शुरू हो चुकी है। सोनीपत-गोहाना-जींद रेल लाईन निर्माणाधीन है। दिल्ली-पानीपत के बीच रैपिड रेलवे शुरू करने की योजना है। कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेस-वे का भी निर्माण कार्य चल रहा है।
यह बात उन्होंने गुड़गांव में ‘हरियाणा की विकास गाथा-उपलब्धियां, अंतर और लक्ष्य’ विषय पर आयोजित परिचर्चा में कही। इ