भिवानी - भिवानी-हांसी रोड पर पे्रमनगर गांव के समीप कार सवार 3 युवकों ने हिसार के गांव खरड़ निवासी रामशरण पर हमला कर 82 लाख की नकदी लूट ली। रामशरण ने भिवानी में जीतूवाला जोहड़ के समीप अपनी डेढ़ एकड़ जमीन बेची थी। रामशरण आज जमीन के 82 लाख रुपए लेकर गांव जा रहा था।
पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है। रामशरण के ब्यानों के आधार पर पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई है। हालाकि अभी तक किसी आरोपी की गिरपतारी नहीं हुई है लेकिन कार के नंबर की फुटेज देखने के लिए विभिन्न टोल प्वाईटों पर मेसैज फ्लेश कर दिया गया है।