Hindi English Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

हरियाणा

More News

सतलोक के 865 लोगों पर देशद्रोह का केस

Updated on Sunday, November 23, 2014 10:34 AM IST

हिसार -  हिसार पुलिस एक ओर जहां सतलोक आश्रम के मुखिया से कड़ी पूछताछ कर रही है, वहीं उसके करीबियों पर भी लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। अब तक कुल 865 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है और इन पर देशद्रोह का मुकदमा लगाया गया है। बताया जा रहा है कि कुछ और लोगों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी की तैयारी की जा रही है।

आईजी ने बताया कि देशद्रोह के मामले में गिरफ्तार छत्तीसगढ़ के लोगों की सूची वहां की पुलिस को भेजकर यह पुष्टि की जाएगी कि वे वहां नक्सली गतिविधियों में संलिप्त तो नहीं थे। उधर, पुलिस के सवालों का रामपाल की ओर से बड़ी चतुराई से जवाब दिया जा रहा है।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक रामपाल का कहना है, ‘सतलोक आश्रम से पुलिस पर जो पत्थरबाजी व पेट्रोल बम फेंके गये उससे मेरा कोई वास्ता नहीं, जो कमांडो छतों पर खड़े थे वे मेरे नहीं थे और न ही मैं उनको काई आदेश देता था।’ राज उगलवाने के लिये बेशक पुलिस के पास अभी चार दिन बाकी हैं, लेकिन उसके जवाब देने की शैली से लगता है मानो गिरफ्तारी से पहले रामपाल ने कानून के हर पहलू को समझ लिया हो।

सिविल लाइन थाने में पुलिस कर्मचारियों व अधिकारियों के सवालों का वह ठीक से जवाब नहीं दे रहा है। सूत्रों की मानें तो रामपाल से पूछताछ करने के बाद जब पुलिस अधिकारी थाने से चले जाते हैं तो फिर पुलिस कर्मी सवाल करते हैं। बताया जाता है कि रामपाल पहले तो पुलिस कर्मियों को बेटा कहता है, लेकिन पुलिस के सख्त होते ही साहब कहकर पुकारने लगता है। रामपाल के नौ साथियों से भी की कड़ी पूछताछ : रिमांड पर लिए गए रामपाल के नौ साथियों से भी पुलिस ने शुक्रवार को कड़ी पूछताछ की।

हालांकि अभी तक पुलिस ने इनसे किसी तरह की बरामदगी की पुष्टि नहीं की है। पुलिस ने बताया कि बृहस्पतिवार को रोहतक निवासी रमेश, रामकुमार, रोहतक के सुडाना गांव निवासी रविंद्र, धीरणवास गांव निवासी रामअवतार, करोंथा निवासी धर्मेंद्र, सोनीपत निवासी जितेंद्र, हिसार के सेक्टर 15  निवासी सिद्धार्थ, बरवाला निवासी बलजीत व कुरुक्षेत्र निवासी पुरुषोतम को तीन दिन के  रिमांड पर लिया था। इन सभी को रविवार को अदालत में पेश  किया जाएगा।

रामपाल को जब बृहस्पतिवार रात थाने में लाया गया तो वह रातभर न बोला, न सोया और न ही उसने कुछ खाया-पीया। रामपाल ने सुबह सात बजे और दस बजे चाय पी और दोपहर को चार फुलके व मूंग की दाल ली। आश्रम में लग्जरी, अल्ट्रा-कम्फर्ट गद्दों पर बैठने वाले रामपाल को थाने की सलाखों में शरीर को चुभने वाले काले रंग के कंबल के ऊपर बिठाया गया। हवालात में एक कंबल ओढक़र उसने रात बिताई। एक पुलिस कर्मचारी ने बताया कि जब रामपाल से पूछा कि ऐसा क्यों किया तो उसने जवाब दिया कि ‘विनाशकाले विपरीत बुद्धि।’ हिसार बार एसोसिएशन के प्रधान सुरेंद्र ढुल ने बताया कि रामपाल के केस में हिसार बार का कोई भी सदस्य पैरवी नहीं करेगा।

यह फैसला एसोसिएशन की आम सभा में सर्वसम्मति से लिया गया। उन्होंने कहा यदि कोई इस फैसले का उल्लंघन करता है तो उस पर बार सख्त कार्रवाई करेगा। इसी फैसले के बाद हांसी बार ने भी ऐसा ही फैसला कर लिया है। हालांकि उन्होंने बताया कि लीगल एड के तहत कोई भी वकील उनकी पैरवी कर सकता है क्योंकि यह कानूनी पहलू है जिसका हम विरोध नहीं करेंगे। रामपाल की गिरफ्तारी के बाद करीब आठ हजार श्रद्धालुओं को निकालने के बाद पुलिस ने शुक्रवार को आश्रम पूरी तरह से खाली कर दिया।

हालांकि अब भी इक्का-दुक्का लोग छिपे हुए मिल रहे हैं। शुक्रवार को यहां एक महिला व एक व्यक्ति छिपे हुए मिले। पुलिस आश्रम को सील करने से पहले पूरी जांच करेगी कि यहां पर कोई छिपा तो नहीं है। उधर, आश्रम में सर्च ऑपरेशन के दौरान पुलिस को दो दर्जन राइफल, पेट्रोल बम व कुछ कारतूस मिले हैं। उपायुक्त डॉ. एमएल कौशिक, आईजी अनिल कुमार, लॉ एंड ऑर्डर एडीजीपी मोहम्मद अकिल, एसडीएम प्रशांत अटकान, एसपी सतेंद्र गुप्ता भी आश्रम में पहुंचे।

कौशिक ने सुबह आश्रम का दौरा किया, जबकि आईजी व एडीजीपी यहां दोपहर बाद पहुंचे थे। पुलिस को जिन सवालों का जवाब चाहिए उनमें प्रमुख सवाल हैं किस-किस आरोपी के पास हथियार है?-किस-किस ने पुलिस पर फायरिंग की?, हथियार कहां से लाए गए थे? पेट्रोल बम में किसका हाथ है?, बम बनाने का सामान कहां से लाये?, आश्रम में अन्य क्या गैर कानूनी कार्य चल रहे थे?, आश्रम की आय के साधन क्या हैं?

Have something to say? Post your comment
पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

: पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

: भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

: हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

: सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

: हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

14 अगस्त को पंचकूला में होगा

: 14 अगस्त को पंचकूला में होगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य आयोजन

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

: गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

: हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

: सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में

: राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एनएसएस एवं इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

X