चण्डीगढ़, 6 फरवरी-(अभीतक न्यूज) हरियाणा की शिक्षा मंत्री श्रीमती गीता भुक्कल ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री श्री औमप्रकाश चौटाला से जुड़े जेबीटी अध्यापकों के मामले के सम्बन्ध में सरकार न्यायालय के निर्देशों के अनुसार कार्यवाही करेगी। जेबीटी अध्यापकों की पदोन्नति पर सरकार के इन्कार करने के मुद्दे पर टिप्पणी करने के लिए कहे जाने पर मंत्री ने स्पष्ट किया कि यह निर्णय सरकार द्वारा नहीं लिया गया है बल्कि अदालत ने इन सभी जेबीटी अध्यापकों को नोटिस दिए हैं और सरकार अदालत के निर्देश के अनुसार निर्णय ले रही है।