भिवानी - हरियाणा के भिवानी में नौकरी का झांसा देकर एक प्रवासी महिला से सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीडि़त महिला का कहना है कि वह कोलकाता के विधान नगर की रहने वाली है और दिल्ली में एक घर में काम करती थी। मुंढाल गांव का एक युवक उसे नौकरी का झांसा देकर दिल्ली से भिवानी ले आया। रात को उक्त युवक समेत 7 युवकों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। वह किसी तरह उनके कब्जे से निकलकर मुंढाल चौकी पहुंची। महिला की शिकायत पर पुलिस ने 7 युवकों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है।