फरीदाबाद - हरियाणा शहर की बेटी श्वेता चौधरी ने एशियाड खेलों में 10 मीटर एयर पिस्टल महिला श्रेणी में कांस्य पदक जीत कर देश का मान बढ़ाया। खबर मिलते ही श्वेता के पिता व कोच रमेश चौधरी के सैक्टर-28 स्थित आवास पर सुबह से ही बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया।
श्वेता के पिता का कहना है कि वे 3 शॉट खराब होने से मायूस थी। बाद में हिम्मत बांध लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित किया। इसके बाद कांस्य जीतने में कामयाबी मिली। बताया जा रहा है कि श्वेता 22 सितंबर को वापिस लौटेगी। कांग्रेसी सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने एशियन खेलों में हरियाणा की खिलाड़ी श्वेता चौधरी द्वारा कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रदेश, देश में स्पोट्र्स हब के रूप में उभरा है।
सांसद के अनुसार हरियाणा सरकार ने फैसला किया है कि ओलिम्पिक स्वर्ण पदक विजेताओं को एक करोड़ की बजाए 5 करोड़, रजत विजेता को 50 लाख की बजाए 3 करोड़ और कांस्य पदक विजेता को 25 लाख की बजाय 2 करोड़ दिए जाएंगे।