रोहतक, 06 फरवरी 2013 । (अभीतक न्यूज़) वृद्व जन सेवा संस्थान ने शहर के लोगों को अपने स्वास्थय के प्रति जागरूक करने के उद्वेश्य से छोटू राम धर्मशाला में घुटना दर्द ईलाज व परामर्श कैम्प कल सात फरवरी वीरवार से लगाया जा रहा हैं । शिविर वीरवार से शुरू होकर सोमवार 11 फरवरी तक चलेगा । आयोजिका डा. कल्पना अरोड़ा हैं जिन्होने बताया कि ऑप्रेशन होने वाले घुटनों का ईलाज बिना ऑप्रेशन के पेरोगोन निब्रेस लगाकर किया जायेगा । वृद्व जन सेवा संस्थान समय समय पर आम आदमी को राहत देने के लिये इस तरह के कैम्प आयोजित करता रहता हैं । उनके साथ डा. संदीप गोयल, डॉ विजय अत्री भी इस काम में सहयोग करेगें ।
अगर आप्ररेशन से बचना है तो पेरोगोन निब्रेस लगवाने से घुटनों के दर्द से मुक्ति पाई जा सकती है । वृद्व जन सेवा संस्थान की आयोजक डा. कल्पना अरोड़ा ने कहा कि संस्थान का उद्वेश्य खुशहाल समाज का निर्माण है, यदि लोग स्वस्थ रहेंगे तो समाज व देश खुशहाल बनेगा । इस तरह के आयोजन का मुख्य उद्वेश्य क्षेत्र के लोगों को बेहतर एवं उन्नत ईलाज उपलब्ध करवाना हैं । संस्थान द्वारा इस तरह के कैम्प समय समय पर आगे भी जारी रहेगें ।