चण्डीगढ़, 5 फरवरी- (अभीतक न्यूज़) महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक उत्तर पुस्तिका मामले की जांच पूरी गंभीरता से कर रहा है। कुलपति डा० आर० पी० हुड्डा ने मामले पर एक नई समिति का गठन किया है। इस समिति के अध्यक्ष प्रोवोस्ट (बॉयज) प्रो० एस०एस० चाहर हैं तथा प्रो० एस० पी० खटकड़, प्रो० नसीब सिंह गिल, प्रो. एएस मान, प्रो० गुलशन तनेजा तथा कुलसचिव डा० एस०पी० वत्स।
इस समिति को पूरा मसले की व्यवस्थागत खामियों बारे जांच करने तथा दोषियों की पहचान करने, तथा तदानुसार सुझाव देने को कहा गया है। इस समिति ने जांच प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। प्रारंभिक जांच के आधार पर मुख्य प्रशासनिक भवन के एक सुरक्षाकर्मी को ड्यूटी में लापरवाही के चलते निलंबित कर दिया गया है। कानूनी कारवाई के लिए प्रवर पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) को अधिकारिक पत्र लिखा है। विश्वविद्यालय प्रशासन इस मामले में दोषियों को नहीं बख्शेगा तथा अनुशासनात्क कार्रवाई करेगा।