नारायणगढ़ - अग्रसेन चौक पर उत्तराखंड की बस को अचानक चलाने पर उतर रहे युवक सडक़ पर गिरने से मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर कारवाई आरंभ कर दी है।
प्राप्त जानकारी अनुसार श्यामलाल (22) पुत्र बलजीत सिंह निवासी बेरखडी जो पंचकूला से उत्तराखंड की बस से नारायणगढ़ आ रहा था वह जब नारायणगढ़ अग्रसेन चौक पर उतरने लगा तो बस चालक ने बस को चला दिया, जिससे वह बस से बाहर आ गिरा, जिससे उसका सर सडक़ पर लगने से मौके पर ही मौत हो गई, उसे एंबुलेंस के जरिएं सिविल अस्पताल लाया गया जहां पर डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। श्याम अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था।
पुलिस जांच अधिकारी रूप सिंह के अनुसार उत्तराखंड की बस चालक के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों के हवाले कर बस चालक की तलाश शुरू कर दी है।