पंचकूला - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की युवा नीतियों से प्रभावित होकर और भाजपा सगठन में कार्य करने के उद्देश्य से आज पंचकूला स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित एक सादे समारोह में 221 युवा भारतीय जनता युवा मोर्चा में शामिल हुए। भाजयुमो में शामिल होने वाले प्रमुख लोगों में योगराज गिरि और आकाश शर्मा प्रमुख रूप से शामिल हैं।
भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष विशाल सेठ ने भाजयुमो में युवाओं के शामिल होने पर पार्टी संगठन में उनका स्वागत करते हुए कहा विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत युवाओं का भाजपा संगठन से जुडऩा अत्यंत महत्त्वपूर्ण कदम है। उन्होंने युवाओं को आगामी विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत कमर कसने के लिए कहा। इस अवसर पर भाजपा राज्य कार्यकारिणी सदस्य जीसी गुप्ता के अलावा, एमएस ठाकुर, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष राजेश गौड़, उपाध्यक्ष विकास गुप्ता तथा विकास नरवाल, प्रदेश युवा मोर्चा कार्यकारिणी सदस्य नितिश चंदेल, जिला महासचिव राजीव राठौर और योगराज माजरा भी उपस्थित थे।