पंचकूला - ऑल हरियाणा कंप्यूटर लैब सहायक संघ के सदस्यों ने आज सेक्टर 5 स्थित धरना स्थल पर अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों के प्रधान सनी ने बताया कि सभी संबंधित लैब सहायक लगातार अपने पदों पर काम करते आ रहे हैं, लेकिन उन्हें काम का पूरा वेतन नहीं दिया जा रहा। निजी कंपनियां उनका शोषण कर रही हैं। उन्हें 117 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से वेतन दिया जा रहा है, जोकि गलत है।
उन्हें पिछले पांच महीने से वेतन भी नहीं दिया गया, जिससे सभी कंप्यूटर लैब सहायकों में भारी रोष है। उन्हें शिक्षा निदेशालय ने अपने विभाग में समायोजित करने का निर्णय लिया था, लेकिन विभाग अब इस बात से मुकर रहा है। वहीं, प्रदेश सरकार ने स्वास्थ्य विभाग ने अनुबंध आधार पर लगे 108 डाटा एंट्री ऑपरेटरों को क्लर्क के रिक्त पदों पर नियमित किया है।