चंडीगढ़ - कांग्रेस से भाजपा में गए चौधरी बीरेंद्र सिंह को भाजपा अब बड़ी जिम्मेदारी देने की तैयारी कर रही है। जाट वोट बैंक को पार्टी के साथ जोडऩे के लिए चौधरी को चुनाव में भाजपा प्रचार की कोर टीम में रखा जा सकता है। इसके साथ ही अब भाजपा में उनके साथियों को भी एडजेस्ट करने की कोशिश शुरू हो गई है।
भाजपा के नेताओं के अनुसार बीरेंद्र क्योंकि पुराने नेता है और प्रदेश में उनकी अच्छी खासी पकड़ है। जाहिर है पार्टी इसका पूरा फायदा उठाएगी। इस बार यूं भी पार्टी का मिशन है कि अपने दम पर सरकार बनाई जाए। हजकां ने पहले ही भाजपा से किनारा कर लिया है। ऐसे में अब भाजपा के सामने चुनौती है कि कैसे विधानसभा चुनाव में बहुमत हासिल किया जाए। इसी कवायद में अब भाजपा बीरेंद्र को बड़ी जिम्मेदारी देना चाह रही है।