बरोटीवाला - पुलिस थाना बरोटीवाला के अंतर्गत झाड़माजरी में बुधवार रात्रि एक पिकअप द्वारा बाइक को टक्कर मार दी गई जिसमें मोटरसाइकिल सवार 2 लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार न्यूजैनिक फार्मा लिमिटेड में कार्यरत उत्तर प्रदेश के जोनपुर निवासी शैलेन्द्र तिवारी अपने भाई के साथ बुधवार रात्रि ड्यूटी करने के बाद अपने मोटरसाइकिल पर अपने घर की ओर जा रहा था।
इस दौरान झाड़माजरी के हरिपुर सडक़ पर विपरीत दिशा से तेज रफ्तार में आ रही पिकअप ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी जिससे दोनों सवार जख्मी हो गए। जख्मी हालत में शैलेन्द्र ने बद्दी पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज करवाई। डीएसपी नरेंद्र कुमार ने बताया कि शिकायत के बाद मामला दर्ज कर लिया है।