Hindi English Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

हरियाणा

More News

ओपन एयर थियेटर देश की विभिन्न लोक संस्कृतियों का संगम बनेगा - सुरजेवाला

Updated on Saturday, August 23, 2014 22:15 PM IST

कैथल - हरियाणा के लोक निर्माण एवं उद्योग मंत्री रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा है कि शहर के बीचों-बीच विकसित हो रहे शहीद भगत सिंह स्टेडियम में बनने वाला ओपन एयर थियेटर देश की विभिन्न लोक संस्कृतियों की संगम स्थली के रूप में उभरकर सामने आएगा।


सुरजेवाला आज स्थानीय कैथल के भव्य किले और जवाहर पार्क के बीच बनाए जाने वाले ओपन एयर थियेटर की आधारशिला रखने के उपरांत नगर वासियों से मुखातिब थे। नगर परिषद द्वारा निर्मित किए जाने वाले इस ओपन एयर थियेटर में खुला मंच और उसके सामने ऊपर से नीचे की ओर सीढिय़ां बनाई जाएंगी। इस मंच पर समय-समय पर थियेटर और रंग मंच के कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से यहां के निवासियों को देश की विभिन्न कलाओं और संस्कृतियों से जोड़े रखने का काम करेंगे। सुरजेवाला ने कहा कि किसी भी क्षेत्र के विकास के साथ यह जरूरी है कि वहां की प्राचीन संस्कृति और परंपराओं तथा संस्कारों को जींवत रखने के प्रयास भी समानांतर रूप से चलते रहे। उनका यह प्रयास है कि यह ओपन एयर थियेटर यहां होने वाले आयोजनों के माध्यम से साहित्य, कला और लेखन कला से जुड़े कला प्रेमियों के लिए अवश्य एक सौगात बनकर आएगा।

 

लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि ओपन एयर थियेटर का निर्माण आगरा पत्थर से होगा, इसके एक तरफ भव्य किला तथा इसके बैक ड्राप के रूप में हरियाणा में सबसे सुंदर उद्यान के रूप में पहचान बना चुका, विद्क्यार झील व चिल्ड्रन पार्क होगा, जो अपने आपमें एक नई आभा के साथ यहां आने वाले सैलानियों के आकर्षण का केंद्र बनकर उभरेगा। उन्होंने कहा कि भाई उदय सिंह के किले की संपूर्णता, शहीद भगत सिंह स्टेडियम का पूरा निर्माण तथा ओपन एयर थियेटर पांच करोड़ 16 लाख रुपए की धनराशि से बनकर लोगों के सामने होंगे। इस ओपन एयर थियेटर का निर्माण अगले 60 दिनों में कर दिया जाएगा। इसके आसपास विकसित होने वाले शहीद भगत सिंह स्टेडियम में वाक वेज, बास्किट बाल, लॉन टेनिस व वॉलीवाल कोर्ट बनाए जाएंगे। किले के ठीक सामने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के मुख्य द्वार के सामने किलानूमा एक विशाल भव्य प्रवेश द्वार बनाया जाएगा।

 

इसमें प्रवेश करते ही किले का विहंगम दृश्य उसके सामने विकसित किए जा रहे हरे-भरे पार्क के साथ एक नई चमक बिखेरने को तैयार रहेगा। उनका कहना था कि ओपन एयर थियेटर, शहीद भगत सिंह स्टेडियम और भव्य किले के दूसरी तरफ कम से कम 500 गाडिय़ों की क्षमता वाली एक पार्किंग स्थल बनाया जाएगा। थियेटर के पास लोगों के घुमने के लिए 1500 फुट की खाली जगह को विकसित करके उसमें चार गजीबों लगाए जाएंगे और इस सारे परिसर को रिटेनिंग वाल से कवर किया जाएगा।

Have something to say? Post your comment
पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

: पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

: भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

: हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

: सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

: हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

14 अगस्त को पंचकूला में होगा

: 14 अगस्त को पंचकूला में होगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य आयोजन

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

: गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

: हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

: सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में

: राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एनएसएस एवं इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

X