Hindi English Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

हरियाणा

More News

सूरजकुंड मेले का आकषर्ण - दिल्ली की हरजीत कौर पेंटिंग करती हैं बिना ब्रश के

Updated on Monday, February 04, 2013 11:03 AM IST

चंडीगढ़,3 फरवरी- क्या बिना ब्रश के पेंटिंग संभव है? जी हां बिल्कुल । यदि कोई शक है तो 27वें सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेला में आकर देख लीजिए। मेला के जोन नंबर सात की 742 वीं स्टाल पर दिल्ली की हरजीत कौर पेंटिंग की दुनिया में एक अपवाद हैं। आम तौर पर जहां पेंटर या कलाकार ब्रश से पेंटिंग करके अपनी कला का प्रदर्शन करते हैं,वहीं दिल्ली विश्वविद्यालय से एम.कॉम की शिक्षा हासिल करने के बावजूद भी हरजीत बिना ब्रश के अपनी कल्पनाओं को शीशे के सामान पर उकेर रही हैं। कहते हैं कि शौक के आगे सब हार जाते हैं। हरजीत के साथ भी ऐसा ही हुआ,पति और घर के अन्य लोग चाहते थे कि हरजीत भी चार्टेड अकांऊटेंट पति के साथ ही उसके काम में हाथ बंटाए। परंतु हरजीत के जुनून के आगे सब नतमस्तक हो गए और उसको फ्री-हैंड कर दिया।

     अपनी स्टाल के बाहर सिंपली गलासिक ब्रांड नेम की नाम-पट्टिका पर भी उन्होंने सूरजकुंड के सूरज को इतने कलात्मक ढंग से उकेरा है कि वहां से गुजरने वाले हर पर्यटक के कदम बरबस ही रूक जाते हैं। सूरजकुंड के अलावा पिछले 11 साल से पंजाब,चंडीगढ,जयपुर जैसे शहरों में अब तक हरजीत कौर 85 प्रदर्शनियों में अपने हूनर को प्रदर्शित कर चुकी हैं। इस हस्तशिल्पी का दावा है कि भारत में शीशे के ऊपर बिना ब्रश के रंगों से चित्रकारी की कला करने वाली वह एकमात्र कलाकार है। अपनी कला को ही साधना मानने वाली हरजीत के अनुसार वह टे्र,कैंडल होल्डर,हैंगिंग लाइटस,मेकअप-मिरर,गलाश-विंडोज,गलाश-डोर,वाजिज इत्यादि वस्तुओं पर इंपोरटिड रंगों से अपनी रचनात्मकता को अंजाम तक पहुंचाती हैं। शीशे की वस्तुओं पर उकेरी गई हर कलाकारी कहीं से नकल करने की बजाए हरजीत की अपनी सोच व कल्पनाओं पर आधारित होती है। स्कूली समय से ही ड्राईंग में रूचि रखने वाली इस महिला कलाकार की पेंटिंग 150 रूपए से लेकर 25 हजार रूपए तक की कीमत की होती हैं। हॉबी के रूप में वर्ष 1999 से सिंपली गलासिक का कार्य करने वाली इस शिल्पी ने अपने शौक के आड़े आने वाली हर बाधा को जीत कर अपने नाम हरजीत को सार्थक कर दिया। इनकी कला का अनूठा पहलू यह है कि शीशे पर बहते रंगों को रोकना और इन रंगों को कला का रूप देना किसी अचरज से कम नहीं। उन्होेंने बताया कि पहले शीशे की वस्तु पर गाढ़े रंग से डिजाईन की बाहरी रेखाएं खिंची जाती हैं। जब 20-25 मिनट में यह सूख जाती हैं तो रंग से भरी शीशी से ध्यानपूर्वक रंगों को उस वस्तु पर धीरे-धीरे उड़ेला जाता है। इस प्रक्रिया के दौरान इतने ध्यान की जरूरत होती है,जितना कि एक साधक ध्यान-योग के समय अपनी इंद्रियों को साधता है।

 क्या इस सिंपली-गलासिक को आपने व्यवसाय के रूप में चुना है? इस सवाल पर मुस्कराकर हरजीत कहती हैं कि अभी तक वह इस काम को मात्र शौक के रूप में रखे हुए हैं,वह चाहती तो हैं इसको परमोट करना, परंतु बड़े ही ध्यान से। घर पर ही अपनी कला को निखार रही हरजीत को अभी तक कोई अवार्ड न मिलने का मलाल अवश्य है,परंतु साथ ही यह भी कहती हैं कि हर प्रदर्शनी में उनकी कला को पर्यटक बेइंतहा पसंद करते हैं,यही लोगों का प्यार उनके लिए अवार्ड है।

हरजीतकौर सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेला को हस्तशिल्पियों के लिए सबसे बड़ा प्लेटफार्म मानती हैं। वह केंद्र सरकार व हरियाणा सरकार की इस बात के लिए सराहना करती है कि उनके जैसे शौकिनों या कलाकारों को इतने बड़े मेले में अपने हूनर को लाखों लोगों तक पहुंचाने का मौका दिया है।

Have something to say? Post your comment
पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

: पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

: भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

: हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

: सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

: हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

14 अगस्त को पंचकूला में होगा

: 14 अगस्त को पंचकूला में होगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य आयोजन

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

: गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

: हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

: सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में

: राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एनएसएस एवं इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

X