Hindi English Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

हरियाणा

More News

हरियाणा कांग्रेस मुख्यालय चंडीगढ़ से आरंभ हुआ हरियाणा जोड़ो अभियान

Updated on Tuesday, August 19, 2014 16:45 PM IST

चंडीगढ़ - कांग्रेस के हरियाणा जोड़ो अभियान का शुभारंभ मंगलवार को चंडीगढ़ से हो गया। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डा. अशोक तंवर की पहल पर आरंभ यह अभियान समूचे प्रदेश को एकजुट करेगा। इस अभियान के तहत डा. अशोक तंवर हरियाणा के विभिन्न हिस्सों में जाकर लोगों को कांग्रेस से जोड़ेंगे।

 

डा. अशोक तंवर ने चंडीगढ़ स्थित हरियाणा कांग्रेस मुख्यालय से अभियान का श्रीगणेश करते हुए कहा कि हरियाणा के विपक्षी दलों विशेषकर भाजपा,  इनेलो व हजकां आदि ने लोगों को धर्म, जाति और क्षेत्र के नाम पर गुमराह कर प्रदेश को बांटने का काम किया है। हरियाणा को बांटने की इसी सोच के चलते बीते दिनों भाजपा ने एक ही दिन चार अलग-अलग यात्राएं भी निकाली है। यह यात्राएं किसी दल का प्रचार करने के लिए नहीं बल्कि हरियाणा के लोगों को अलग-अलग हिस्सों में बांटने का संदेश देने के लिए चलाई गई थी लेकिन कांग्रेस पूरे प्रदेश को ऐसी विभाजनकारी ताकतों के खिलाफ एकजुट करने के उद्देश्य हरियाणा जोड़ो अभियान पर निकली है।

 

हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि पिछले एक दशक के दौरान हरियाणा के लोगों ने विकास का वह दौर देखा है, जिसमें किसान-मजदूरों को आगे आने का मौका मिला। गरीब परिवारों के बच्चों तक शिक्षा की अलख जगी है। हर वर्ग-हर हिस्से को विकास से जोडऩे का काम कांग्रेस ने किया है। हरियाणा जोड़ो अभियान के तहत जमीनी स्तर से लोगों को आगे लाने का काम किया जाएगा। डा. अशोक तंवर ने कहा कि हरियाणा के लोगों ने विपक्षी दलों का शासन काल भी देखा है, उस दौर में हरियाणा की भयावह तस्वीर पूरे भारत में बनी थी लेकिन मौजूदा दौर में विकास और उपलब्धियां हरियाणा की पहचान बनी है। 

 

डा. अशोक तंवर ने विपक्षी दलों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि बीते लोकसभा चुनाव हरियाणा को बांटने के लिए रची गई साजिश का सबसे बड़ा उदाहरण है। हरियाणा को जाति, धर्म व क्षेत्र के आधार पर बांटने का खेल पहली बार खेला गया। इन दलों की घिनौनी राजनीति और भ्रामक प्रचार की पोल अब खुल चुकी है। केंद्र में एक ऐसी सरकार काबिज हो गई, जो यूपीए सरकार की उपलब्धियों को अपनी बताकर वाहवाही लूट रही है लेकिन हरियाणा के लोग समझदार और जागरूक है। लोगों को विपक्षी दलों की करनी से आगाह करने तथा प्रदेश में सभी वर्गों के बीच भाईचारा व सौहार्द बनाने में यह यात्रा एक कारगर तथा सकारात्मक पहल साबित होगी। 

 

डा. अशोक तंवर का हरियाणा जोड़ो अभियान 19अगस्त से शुरू होकर पहले चरण में 24 अगस्त को पानीपत में कांग्रेस की महारैली में संपन्न होगा। पहले चरण में डा. अशोक तंवर पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, जींद, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी और पानीपत जिले में लोगों को कांग्रेस से जोड़ेंगे। इस यात्रा के दौरान डा. अशोक तंवर विशेष रथ के जरिए लोगों से सीधा संवाद करेंगे और विपक्षी दलों की पोल खोलने के साथ कांग्रेस की उपलब्धियों से लोगों को करेंगे जागरूक। साथ ही कांग्रेस के पांच लाख नए सदस्यों से जानेंगे पार्टी के संभावित उम्मीदवारों के हालात। हरियाणा में कांग्रेस को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने के लिए यह अभियान अहम माना जा रहा है और हरियाणा के वर्तमान राजनीतिक हालत पर डा. अशोक तंवर की सकारात्मक सोच को भी दर्शाता है।  

 

इस अवसर पर हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता संजय छौक्कर, कुलदीप सोनी, रण सिंह मान तथा होशियारी लाल शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे। 

Have something to say? Post your comment
पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

: पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

: भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

: हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

: सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

: हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

14 अगस्त को पंचकूला में होगा

: 14 अगस्त को पंचकूला में होगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य आयोजन

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

: गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

: हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

: सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में

: राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एनएसएस एवं इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

X