Hindi English Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

हरियाणा

More News

अध्यापक भर्ती बोर्ड की ओर से शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया आरंभ - गीता भुक्कल

Updated on Monday, February 04, 2013 10:53 AM IST

चण्डीगढ़, 3 फरवरी - हरियाणा की शिक्षा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री गीता भुक्कल ने कहा कि अध्यापक भर्ती बोर्ड की ओर से शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया आरंभ हो चुकी है, जिससे स्कूलों में शिक्षकों की कमी को दूर किया जा सकेगा। साथ ही मिडल हेड की नियुक्ति को लेकर विभिन्न अध्यापक संगठनों के सुझाव आए है, इन सुझावों को ध्यान में रखते हुए नीतिगत समीक्षा के बाद नियुक्ति की प्रक्रिया आरंभ होगी।

शिक्षा मंत्री ने आज झज्जर में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि  झज्जर में रेल के बाद बहादुरगढ़ में मैट्रो परियोजना की शुरुआत से जिले ने विकास के मार्ग पर कदम बढ़ा दिए है। यह परियोजना झज्जर जिले के विकास में मील का पत्थर साबित होगी।

        श्रीमती भुक्कल ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र(एनसीआर) में होने के बावजूद झज्जर विकास के मामले में पीछे ही रहा है लेकिन मौजूदा सरकार के प्रयासों से झज्जर जिला तरक्की के पथ पर आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पहले ही कह चुके है कि आने वाले समय में झज्जर हरियाणा का दूसरा गुड़गांव बनेगा। सांसद दीपेंद्र हुड्डा के प्रयासों से पहले झज्जर को रेल का तोहफा मिला और अब मैट्रो की आधारशिला रखी गई। साथ ही फोर लेन रोहतक-झज्जर-रेवाड़ी सड़क परियोजना तथा एम्स जैसे प्रतिष्ठित संस्थान खुलने से जिले को विकास के मामले में नई पहचान मिली है। उन्होंने कहा कि बहादुरगढ़ को हरियाणा का गेटवे कहा जाता है और इस गेटवे पर मैट्रो की दस्तक से विकास की लहर पूरे हरियाणा में पहुंचेगी। आधारभूत ढांचा सुदृढ़ होने से पैनासोनिक और जेके लक्ष्म ी जैसे कॉर्पोरेट ग्रुप ने भी अपने प्लांट यहां लगाए।

        शहर के सौंदर्यीकरण के लिए नगर पालिका व हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण को स्ट्रीट लाइट, सीवरेज व अन्य मूलभूत सुविधाओं के लिए निर्देश दिए जा चुके है। शहर के सौंदर्यीकरण में इजाफा करने के लिए स्वतंत्रता सेनानी राव मंगली राम पार्क का निर्माण आरंभ हो चुका है। साथ ही कई अन्य पार्क भी विकसित किए गए है। शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान की सभी औपचारिकताएं पूरी हो चुकी है। जबकि इंजीनियरिंग कॉलेज में नए सत्र से दाखिले भी आरंभ हो जाएंगे। उन्होंने बताया कि शहर के लिए नर्सिंग कॉलेज की प्रक्रिया भी आरंभ हो चुकी है। सौ बिस्तर वाले सामान्य अस्पताल में प्रारंभिक तौर पर नर्सिंग कॉलेज की कक्षाएं लगाने की प्रक्रिया आरंभ हो चुकी है। झज्जर शहर को जिला मुख्यालय के तौर पर विकसित करने के लिए प्रदेश सरकार की ओर से कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही। उन्होंने बताया कि झज्जर-बहादुरगढ़ रोड पर शिक्षण संस्थाओं में पढ़ने वाली छात्राओं व बहु कॉलेज के लिए स्पेशल बस आरंभ कराने के लिए परिवहन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए जा चुके है।

Have something to say? Post your comment
पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

: पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

: भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

: हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

: सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

: हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

14 अगस्त को पंचकूला में होगा

: 14 अगस्त को पंचकूला में होगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य आयोजन

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

: गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

: हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

: सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में

: राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एनएसएस एवं इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

X