कैथल - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 19 अगस्त को कैथल आगमन के लिए तैयारियों के सिलसिले में भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक सोमवार को यहां हुई। बैठक में मोदी की रैली में पांच लाख से ज्यादा लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य रखा गया।
बैठक में पहुंचे जिलाध्यक्षों से रैली में आने वाले लोगों की अलग-अलग रिपोर्ट ली गई। सभी अध्यक्षों ने अपने जिले से 5 हजार से लेकर 50 हजार तक लोगों की भीड़ रैली में लेकर आने का आश्वासन दिया। इसके साथ ही पदाधिकारियों को विधानसभा चुनाव में एकजुटता के साथ पार्टी हित में काम करने का आह्वान किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश के प्रभारी जगदीश मुखी ने कहा कि प्रधानमंत्री 19 अगस्त को कैथल आ रहे हैं। इसके लिए कार्यकर्ताओं को योजनाबद्ध तरीके से काम करना होगा।