शिमला - शिमला के बीसीएस में प्रदेश का पहला महिला पुलिस थाना खुल गया है। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने सोमवार को प्रथम महिला पुलिस थाने का लोकार्पण किया। महिला पुलिस थाने के शुभारंभ पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश पुलिस विभाग के लिए यह एक और उपलब्धि है।
मुख्यमंत्री ने महिला पुलिस थाना खोलने के लिए पुलिस विभाग को भी बधाई दी। वीरभद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश में चरणबद्ध तरीके से और महिला पुलिस थाने स्थापित किए जाएंगे। खोली गई पुलिस चौकी के लिए वाहन की व्यवस्था की जाएगी। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश पुलिस के कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 1.60 लाख रुपए का चेक अंशदान के रूप में भेंट किया।