Hindi English Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

हरियाणा

More News

दिल्ली मैट्रो बहादुरगढ़ से जुड़ेगी - कमलनाथ

Updated on Monday, February 04, 2013 10:44 AM IST

चण्डीगढ़, 2 फरवरी  - केंद्रीय शहरी विकास मंत्री कमलनाथ ने हरियाणा के लोगों को मैट्रो की बधाई देते हुए कहा कि बहादुरगढ़ में जो मैट्रो आएगी, उस मैट्रो का जुड़ाव दिल्ली के पूरे मैट्रो नेटवर्क से होगा। केंद्रीय शहरी विकास मंत्री ने मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के साथ शनिवार को दिल्ली-बहादुरगढ़ मैट्रो विस्तार परियोजना के कार्य का श्रीगणेश किया। कमलनाथ ने दिल्ली मैट्रो के बहादुरगढ़ जुड़ाव को एक बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि यह बढ़ते हरियाणा और बढ़ती दिल्ली का एक बहुत बड़ा कदम है। हरियाणा के लोग भाग्यशाली है कि उनका नेतृत्व भूपेंद्र सिंह हुड्डा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा आज हरियाणा के ही नहीं, बल्कि पूरे देश के अग्रणी नेताओं में एक है। हरियाणा आज तेज गति से विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। यहां आर्थिक गतिविधियां दिखाई पड़ती है। मैं पिछले 32 साल से अपने जिले का प्रतिनिधित्व कर रहा हूं। मध्य प्रदेश के लोग हरियाणा काम करने के लिए आते है। जब भी मैं दिल्ली में उन लोगों से पूछता हूं कि हरियाणा कैसा लगा तो उनका यहीं जवाब होता है कि हरियाणा उनके दिल से जुड़ गया और यहीं बसने का मन करता है। उन्होंने हरियाणा के विकास की सराहना करते हुए बताया कि पिछले कुछ वर्षों में हरियाणा का नक्शा बदला है। इस मैट्रो का श्रेय यहां के सांसद दीपेंद्र हुड्डा को देना चाहूंगा क्योंकि उन्हीं के प्रयासों से बहादुरगढ़ में मैट्रो पहुंचने का सपना साकार हो पाया है। उन्होंने बताया कि जब भी सांसद दीपेंद्र हुड्डा उनसे मिलते है तो वह हमेशा हरियाणा से जुड़ी किसी नई परियोजना की मांग उनसे करते हैं। ऐसा सांसद न केवल अपने इलाके की शान है बल्कि देश के सभी सांसद दीपेंद्र जैसे हो जाए तो विकास का नया नक्शा बन सकता है। दोनों नेताओं की मौजूदगी में दिल्ली मैट्रो रेल कार्पोरेशन एवं हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के बीच करार पर हस्ताक्षर किए गए। हरियाणा सरकार की ओर एस.एस. ढिल्लो  व दिल्ली मैट्रो के परियोजना निदेशक जितेंद्र त्यागी ने करार पर हस्ताक्षर किए। दिल्ली के मुंडका से बहादुरगढ़ के सांखौल तक 11.182 किलोमीटर लंबी इस परियोजना पर 1991 करोड़ रुपए की राशि खर्च होगी।

        हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने अपने संबोधन में मैट्रो के लिए क्षेत्र के लोगों को बधाई देते हुए कहा कि केवल बहादुरगढ़ ही नहीं बल्कि पूरे हरियाणा प्रदेश के लिए यह परियोजना मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने बहादुरगढ़ को हरियाणा के प्रवेश का रास्ता बताते हुए कहा कि मैट्रो के जरिए बहादुरगढ़ में आने वाला विकास पूरे प्रदेश में पहुंचेगा। पहले दिल्ली के तीन तरफ यानि गुड़गांव, फरीदाबाद और नोएडा में तो विकास दिखलाई पड़ता है लेकिन बहादुरगढ़ में विकास का रास्ता यह मैट्रो तैयार करेगी। मैट्रो के रूप में बहादुरगढ़ के विकास के पहिए मिल चुके है। इन पहियों में गति आने से आने से वह दिन दूर नहीं रहेगा, जब बहादुरगढ़ दूसरा गुड़गांव बनेगा। उन्होंने दावे के साथ कहा कि अगले 5-7 साल के बाद कोई व्यक्ति बहादुरगढ़ आएगा तो वह शहर को पहचान नहीं पाएगा।

        श्री हुड्डा ने कहा कि जब वह पहली बार सांसद बने तो उस समय लक्ष्य तय किया था कि हरियाणा को विकास के रास्ते पर आगे ले जाए। कभी मेरे को मौका मिला तो तेजी से विकास का रास्ता तैयार करूंगा। सत्ता विकास का माध्यम होती है, इसी उद्देश्य को लेकर निरंतर आठ साल से हरियाणा के लोगों की ईमानदारी से सेवा कर रहा हूं। उन्होंने कहा कि भगवान ऐसा मौका जीवन में कभी कभार ही देता है, ऐसे में मेरी हमेशा कोशिश रही है कि आपकी सेवा में कोई कमी न रह जाए। उन्होंने कहा कि मैं भी एक इंसान हूं और इंसान से गलती हो सकती है। ऐसा हुआ हो कि मेरे से भी कोई गलती हुई हो लेकिन ऐसा नहीं हो सकता कि मेरी नियत में कभी फर्क आया हो। मुख्यमंत्री ने बहादुरगढ़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का जहां शिलान्यास किया वहीं अनेक योजना का शुभारंभ भी किया।

        इस मौके पर सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि बहादुरगढ़ में मैट्रो लाने के लिए एक लंबी लड़ाई लड़नी पड़ी है, लेकिन बहादुरगढ़ में मैट्रो लाने का सपना साकार हुआ है इसके लिए मैं बहादुरगढ़ की जनता को बधाई देता हूं। उन्होंने कहा कि आज तो मैट्रो की मुंडका से सांखौल तक की परियोजना की शुरुआत हुई है लेकिन अब इस मैट्रो को आसौदा तक ले जाने के लिए मैं केंद्रीय शहरी मंत्री कमलनाथ से आज ही बात करूंगा। उन्होंने कहा कि आसौदा के पास ऐसा अंतरराज्यीय बस अड्डा(आईएसबीटी) बने, जहां पूरे प्रदेश से लोग आकर मैट्रो के जरिए दिल्ली पहुंच सके। बस और मैट्रो का एक ही अड्डा बनने से लोगों को भी सुविधा मिलेगी। यह मैट्रो पूरे हरियाणा के लिए विकास का रास्ता लेकर आई है। इस मैट्रो से बहादुरगढ़ में नोएडा व गुड़गांव की तर्ज पर विकास होगा। सांसद ने कहा कि कुछ लोगों को आज प्रदेश में तेजी से हो रहे विकास कार्यों से तकलीफ हो रही है। विकास को लेकर संकुचित मानसिकता का ही यह नतीजा रहा कि पिछले 30-35 वर्षों में प्रदेश में एक भी रेल की नई लाईन नहीं बिछी। आज रेवाड़ी से रोहतक के बीच ट्रेन सेवा आरंभ हो चुकी है। हांसी से महम और जींद से सोनीपत के बीच विकास रूपी रेल को लेकर भी इन नेताओं को तकलीफ हो रही है। विपक्ष के आरोप-प्रत्यारोपों पर गहराई से सोचने की जरुरत है, किसी के कहने से कोई अच्छा या बुरा नहीं होता। उन्होंने कहा कि मेरी कोशिश है कि इसी महीने मैं नई दिल्ली से ईएमयू में बैठकर हरियाणा पहुंचू।

        शिलान्यास समारोह के दौरान हरियाणा की शिक्षा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री गीता भुक्कल ने कहा कि सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा के प्रयासों से न केवल बहादुरगढ़ को मैट्रो की सौगात मिली, बल्कि झज्जर में भी रेल की सिटी सुनाई दी और एम्स जैसे प्रोजेक्ट साकार हुए है। कार्यक्रम के दौरान बहादुरगढ़ के विधायक राजेंद्र जून ने भी मैट्रो के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, केंद्रीय शहरी विकास मंत्री कमलनाथ और सांसद दीपेंद्र हुड्डा का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार के प्रयासों से आज बहादुरगढ़ में हर आदमी सुरक्षित महसूस करता है और घर-घर खुशहाली आई है। इस अवसर पर मुख्य संसदीय सचिव राव दान सिंह, हरियाणा विधानसभा के पूर्व स्पीकर एवं बेरी से विधायक डा. रघुबीर सिंह कादियान, प्रो. वीरेंद्र, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राज सिंह जाखड़, जिला कांग्रेस कमेटी के प्रधान आनंद सागर, जिला परिषद चेयरमैन सतीश छिक्कारा, संजय अत्रि, चिरंजी लाल शर्मा, पूर्व विधायक दरियाव सिंह राजौरा, डा. वीरेंद्र पाल, तेजबीर आर्य, प्रियवृत दलाल, तेजबीर दलाल, प्रदीप जैलदार, जयदीप धनखड़, सोनू बधवार, रामगोपाल भूरावास, कृष्ण जून,उमेद सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment
पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

: पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

: भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

: हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

: सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

: हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

14 अगस्त को पंचकूला में होगा

: 14 अगस्त को पंचकूला में होगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य आयोजन

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

: गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

: हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

: सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में

: राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एनएसएस एवं इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

X