शिमला - न्यू शिमला के अधीन एक घर से लाखों रुपए के आभूषण चुराने का मामला प्रकाश में आया है। इसको लेकर पीडि़त परिवार ने थाना न्यू शिमला में शिकायत दर्ज करवाई है। सूचना के अनुसार चोरों ने घर के ताले तोड़ इस वारदात को अंजाम दिया और 40 मिनट के भीतर ही वहां से सोने के 2 जोड़े टाप्स, 1 नोज पिन, 3 अंगूठियां, 1 चेन और मंगलसूत्र सहित 7500 की नकदी पर हाथ साफ कर दिया।
पुलिस को दी शिकायत में शीला देवी ने कहा कि वह शुक्रवार को सुबह 11.50 बजे अपने बच्चे को स्कूल लेने गई थी। इसके बाद जब वह करीब साढ़े 12 बजे वापस पहुंची तो घर के दरवाजे का ताला टूटा पड़ा था और घर में सारा सामान यहां-वहां बिखरा हुआ था। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।