Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

हिमाचल प्रदेश

More News

रूसा के खिलाफ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने विधानसभा के बाहर किया जोरदार प्रदर्शन

Updated on Saturday, August 09, 2014 19:49 PM IST

शिमला - राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान (रूसा) के खिलाफ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने शुक्रवार को विधानसभा के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। चौड़ा मैदान से विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता रैली के रूप में विधानसभा के बाहर पहुंचे, जहां काफी संख्या में पुलिस बल तैनात था। प्रदर्शन के दौरान विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने वहां लगाए गए बैरीकेट्स को गिराकर आगे बढने का प्रयास किया। इस बीच विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं और पुलिस कर्मियों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई।

 

प्रदर्शन कर रहे संगठन के कार्यकर्ताओं को पुलिस कर्मियों ने पीछे खदेड़ा और इस दौरान पुलिस व विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं के बीच खूब धक्का-मुक्की हुई। विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने आगे बढने के लिए खूब प्रयास किए लेकिन वे पुलिस का सुरक्षा घेरा तोड़ नहीं पाए। विद्यार्थी परिषद के प्रदर्शन का दौर काफी देर तक चला। जिस समय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता विधानसभा के बाहर प्रदर्शन कर रहे थे उस समय विधानसभा की कार्यवाही स्थगित हो गई थी। विद्यार्थी परिषद के इस प्रदर्शन में शिमला, सोलन, सिरमौर और बिलासपुर जिले से काफी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

 

इस दौरान संगठन के कार्यकर्ताओं को मुख्य वक्ता विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय मंत्री आशीष चौहान ने संबोधित किया। अपने भाषण में उन्होंने प्रदेश सरकार की मंशा पर प्रश्न चिन्ह लगाते हुए कहा कि रूसा प्रणाली के कारण कई छात्रों को उच्च शिक्षा से वंचित होना पड़ रहा है। रूसा के तहत प्रथम सैमेस्टर की परीक्षाएं समाप्त हुए 8 माह बीत चुके हैं लेकिन अभी तक परिणाम घोषित नहीं हुए हैं जोकि इस प्रणाली की महत्वपूर्ण खामी है।

 

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रांत सह मंत्री नवनीत कौशल ने आरोप लगाया कि विधानसभा के बाहर प्रदर्शन के दौरान पुलिस कर्मियों ने लाठीचार्ज किया। उन्होंने आरोप लगाया कि छात्रों की आवाज को दबाने के लिए पुलिस बल का प्रयोग किया गया, जिसमें विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय मंत्री आशीष चौहान, पूर्व प्रदेश मंत्री अजय भेरटा, कुशल कौंडल, गौरव अत्री व सुरेश आदि कार्यकर्ताओं को चोटें आई हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार विद्यार्थियों के इस आंदोलन की उग्रता से बौखला गई है।

Have something to say? Post your comment
मुख्यमंत्री सुक्खू के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश विकास और जनकल्याण की नई दिशा में अग्रसर : जी एल शर्मा

: मुख्यमंत्री सुक्खू के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश विकास और जनकल्याण की नई दिशा में अग्रसर : जी एल शर्मा

जुपिटर इंटरनेशनल लिमिटेड द्वारा “जुपिटर केयर” पहल के अंतर्गत कुठाड़ गांव में निशुल्क मेडिकल कैंप आयोजित

: जुपिटर इंटरनेशनल लिमिटेड द्वारा “जुपिटर केयर” पहल के अंतर्गत कुठाड़ गांव में निशुल्क मेडिकल कैंप आयोजित

एशिया लैबेक्स बद्दी 2026 ने उत्तर भारत में लेबोरेटरी और फार्मा इनोवेशन के लिए नए रास्ते खोले

: एशिया लैबेक्स बद्दी 2026 ने उत्तर भारत में लेबोरेटरी और फार्मा इनोवेशन के लिए नए रास्ते खोले

बी.बी.एन. डिग्री कॉलेज, चकमोह और प्राचीन धार्मिक स्थलों में आध्यात्मिक वानिकी महोत्सव आयोजित

: बी.बी.एन. डिग्री कॉलेज, चकमोह और प्राचीन धार्मिक स्थलों में आध्यात्मिक वानिकी महोत्सव आयोजित

राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले का किया विधिवत शुभारंभ

: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले का किया विधिवत शुभारंभ

आरट्रेक ने 11वां अंतराष्ट्रर्षीय योग दिवस पूरे उत्साह से मनाया

: आरट्रेक ने 11वां अंतराष्ट्रर्षीय योग दिवस पूरे उत्साह से मनाया

भारतीय भाषाओं के बीच अनुवाद की समस्या पर राष्ट्रीय सम्मेलन

: भारतीय भाषाओं के बीच अनुवाद की समस्या पर राष्ट्रीय सम्मेलन

133 इन्फेंट्री बटालियन इको डोगरा ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

: 133 इन्फेंट्री बटालियन इको डोगरा ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

युवा पीढ़ी को स्वस्थ्य और नशामुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना आवश्यक: मुख्यमंत्री

: युवा पीढ़ी को स्वस्थ्य और नशामुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना आवश्यक: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने कांगड़ा और चम्बा में अनुकरणीय कार्य के लिए वन समितियों को किया सम्मानित

: मुख्यमंत्री ने कांगड़ा और चम्बा में अनुकरणीय कार्य के लिए वन समितियों को किया सम्मानित

X