चण्डीगढ़, 2 फरवरी - महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक॒के दूरस्थ शिक्षा निदेशालय (डीडीई) के यूजी/पीजी/आईटी/ प्रबंधन पाठ्यक्रमों के पहले से अध्ययनरत विद्यार्थियों हेतु पाठ्यक्रम पूरा करने के लिए प्रवेश की अंतिम तिथि 10 फरवरी 2013 तक बढ़ा दी गई है।
अधिसूचना के तहत प्रवेश लेने के इच्छुक अभ्यार्थीगण/ अध्ययन केन्द्र 10 फरवरी तक आनॅलाइन प्रवेश फार्म की प्रिट कॉपी, एफटीआर/ डिमांड ड्राफ्ट एवं अन्य निधार्रित दस्तावेज दूरस्थ शिक्षा निदेशालय (डीडीई) में जमा करा दे। उन्होंने बताया कि किसी भी पाठ्यक्रम में नये उम्मीदवारों को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी साथ ही, किसी भी नियमित पाठ्यक्रम के अभ्यार्थी का प्रवेश फार्म दूरस्थ शिक्षा माध्यम के लिए स्वीकार नहीं किया जाएगा।
विश्वविद्यालय॒ने बैचलर ऑफ फार्मेसी (वार्षिक स्कीम) के उन विद्यार्थियों के लिए विशेष अवसर (स्पेशल चांस) प्रदान किया है जो कि निधारित अवधि में री-अपीयर/कम्पार्टमेंट पेपर उत्तीर्ण नहीं कर पाए हैं। बी० फार्मेसी (वार्षिक स्कीम) का यह विशेष अवसर परीक्षा अप्रैल 2013 में आयोजित की जाएगी। इस संबंध में बगैर विलंब शुल्क के परीक्षा फार्म भरने की अंतिम तिथि 1 मार्च 2013 है।