शिमला - शिमला हाईकोर्ट ने राज्य विधिक सेवाएं प्राधिकरण में अनुबंध आधार पर 11 क्लर्कों की भर्ती के लिए आठ जून की परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का साक्षात्कार 23 अगस्त को हाईकोर्ट में होगा। परीक्षा में 5410 अभ्यर्थियों उपस्थित थे। इसमें से अब 50 साक्षात्कार में हिस्सा लेंगे। सामान्य वर्ग के आठ पदों के लिए 35 उम्मीदवारों, अनुसूचित जाति के दो पदों के लिए पांच और अन्य पिछड़ा वर्ग के एक पद के लिए 10 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा।